खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसा हरमेश लाल लौटा भारत

by

होशियारपुर 19 जून : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की बेहतरीन विदेश नीति के चलते बीमारी के कारण दुबई में फंसे ब्लाक हाजीपुर के गाँव सीपारियाँ निवासी हरमेश लाल भारत लौटा है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ब्लॉक हाजीपुर के गाँव सीपारिआं निवासी रमनदीप कौर ने पूर्व चेयरपर्सन जसविंदर कौर तथा पूर्व सरपंच सुशील कुमार को साथ लेकर श्री खन्ना से भेंट की थी और रमनदीप कौर खन्ना को बताया कि उसका पति हरमेश लाल दुबई में गंभीर रूप से बीमार है तथा वहां के एक अस्पताल में है। हमेश लाल की सेहत ज्यादा ख़राब होने के चलते वह दुबई में काम करने योग्य नहीं रहा और केंद्र सरकार की मदद के बिना उसे भारत नहीं लाया जा सकता। रमनदीप कौर की व्यथा सुनकर खन्ना ने तुरंत फोन द्वारा व्यक्तिगत तौर पर एक भाजपा कार्यकर्ता अमनिंदर सिंह को दुबई में संपर्क किया और अपने कार्यालय के माध्यम से तुरंत इस मामले को केंद्र सरकार के ध्यान में लाया था। खन्ना की फौरी कार्रवाई से तथा भारत सरकार की बेहतर विदेश नीति के चलते हरमेश लाल दुबई से भारत अपने परिजनों के पास लौटा है। जब श्री खन्ना को केंद्र सर्कार तथा दुबई से हरमेश लाल को भारत भेजने की जानकारी मिली तो खन्ना के निर्देशों पर रमनदीप कौर से संपर्क किया गया जिसपर रमनदीप कौर, पूर्व चेयरपर्सन जसविंदर कौर तथा पूर्व सरपंच सुशील कुमार ने केंद्र सरकार व खन्ना का धन्यवाद किया। उक्त मामले में केंद्र सरकार की फौरी करवाई के इलावा अमनिंदर सिंह ने भी काफी मदद की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिता पर 19 वर्षीय बेटी की हत्या का आरोप, घर के पीछे 3 फीट गहरे गड्ढे में दफन मिला शव

बेटी ने मां को फोन पर बताया था- पिता खोद रहे हैं गड्ढा; संपर्क टूटने के बाद मां को हुआ शक, JCB से खुदाई में मिला शव अमृतसर। अमृतसर में एक दिल दहला देने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विशेष मुहिंम चलाई जाएगी : चौहान

गढशंकर : भारतीय इंन्कलाबी माकर्सवादी पार्टी की गढ़शंकर ईकाई की बैइक स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड अवतार सिंह की अध्यक्षता में हुई। यह जानकारी देते हुए पार्टी के तहसील सचिव रामजी दास चौहान ने...
Translate »
error: Content is protected !!