खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की बुलाई अहम् बैठक

by

केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का खन्ना ने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान
होशियारपुर 18 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा माहिलपुर मंडल के वरिष्ठ नेताओं की अहम् बैठक बुलाई जिसमें खन्ना ने नेताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए लामबद्ध किया । इस मौके खन्ना ने कहा कि प्रदेशवासियों और प्रदेश हित में केंद्र की मोदी सरकार ने बहुत से कार्यक्रम शुरू किये हैं जिन्हे प्रभावी ढंग से करने की आवश्यकता है। खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाना भाजपा के हर कार्यकर्ता व् नेता का कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छता अभियान के तहत समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण की शुद्धता के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए और जनता को भी स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना होगा। खन्ना ने कहा की आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी का तापमान निरंतर बढ़ रहा है जिसे नियंत्रित करना भी आज सबसे बड़ी चुनौती बन चूका है। खन्ना ने नेताओं को अपने अपने पूर्वजों को समर्पित करते हुए पेड़ लगाने और उनका पालन पोषण करने की मुहिम को आगे बढ़ाने का भी आव्हान किया । खन्ना ने कहा कि मोदी सरकार का शुरू से ही लक्ष्य जनता की सेवा करना रहा है जिसके तहत खन्ना ने भाजपा के हर नेता और कार्यकर्ता को जनता की मुश्किलों के समाधान के लिए जनता का साथ देने की बात कही । इस मौके पर खन्ना ने माँ के नाम एक पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इस मौके कुमार लवली, अमरजीत सिंह भिंदा, कुमार बंबेली, अशोक कुमार बाली, अशोक कुमार ग्रोवर, दिलीप कुमार अग्निहोत्री, रणजीत सिंह सहोता, ओंकार सिंह, बवदीप बाली, राधे शाम चितकारा, भजन सिंह ठेकेदार, हरभजन सिंह सरहाला, मोहन सिंह सरहाला, पिंकी चंद पुर, महेश कुमार रिंकू रखियाल, डॉ. भूपिंदर ढाडा और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. दलजीत सिंह अजनोहा को गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लेबोरेटरी, नारुड में संस्था द्वारा सम्मानित किया गया : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  जत्थेदार अकाली बाबा फुला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा की प्रमुख संस्था गरीब दा मुंह, गुरु दी गोलक संस्था रजिस्टर्ड अजनोहा इन महापुरुषों...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस पंजाब के  प्रणव किरपाल के जनरल सेक्रेटरी चुने जाने पर पंचों, सरपंचों और प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने जोरदार किया स्वागत

गढ़शंकर :  पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी चुने जाने पर आज गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के पंचों, सरपंचों और प्रमुख कांग्रेस नेताओं ने प्रणव किरपाल का जोरदार स्वागत किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मशोबरा में प्रदेश के पहले महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया

टांडा में खोला जाएगा दूसरा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के समीप मशोबरा में ‘नव-जीवन’ महिला नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर के रोनहाट में पिकअप-बाईक की टक्कर में बाइक खड्ड में गिरी, सवार की मौत

एएम नाथ। सिरमौर :सिरमौर जिला की रोनहाट उप तहसील से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!