खन्ना ने लोगों की सेहत सुरक्षा के मद्देनज़र सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया मुद्दा : सी.डी.ऐस.सी.ओ. द्वारा पेरासिटामोल सहित अन्य 52 दवाइयों के टेस्ट फ़ैल करने का मामला : खन्ना ने लोगों की सेहत सुरक्षा के मद्देनज़र सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष

by
दवा बनाने वाली कंपनियों द्वारा जनता की सेहत से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं : खन्ना
होशियारपुर  27 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने  कहा कि दवाई बनाने वाली कंपनियों द्वारा दवाइयों की गुणवत्ता के मामले में बरती गयी अनियमितता के चलते लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपरोक्त विचार खन्ना ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन द्वारा पेरासिटामोल तथा अन्य 52 दवाइयों के टेस्टों को नॉट स्टैण्डर्ड क्वालिटी घोषित करने के मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए इस मामले को पत्र द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि अच्छी सेहत सुविधा और स्टैण्डर्ड औषधि हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। ऐसे में दवाइयां बनाने वाली कंपनियों द्वारा दवाइयों की गुणवत्ता का ध्यान न रखना सीधे तौर पर लोगों के अधिकारों का हनन है। गुणवत्ता का ध्यान न रखकर दवाइयां बनाने वाली कंपनियां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं।
                 खन्ना ने सेहत एवं परवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा से मांग की है कि सी.डी.ऐस.सी.ओ. द्वारा नॉट स्टैण्डर्ड क्वालिटी घोषित की गयी पेरासिटामोल सहित अन्य 52 दवाइयों को बनाने वाली वाली कंपनियों के विरुद्ध सख्त करवाई की जाए और अन्य कंपनियों को भी भविष्य में स्टैण्डर्ड मेडिसिन क्वालिटी नियमों को ध्यान में रखने की हिदायत की जाये ताकि लोगों को सही गुणवत्ता वाली दवाइयां मिल सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइबर ठगों ने 3.41 करोड़ रुपये लूटे : रिटायर्ड कर्नल को किया 9 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट

चंडीगढ़ :   चंडीगढ़ में एक 82 साल के रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। कर्नल दिलीप सिंह बाजवा और उनकी पत्नी रणविंदर कौर बाजवा को...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने अमरूद घोटाले में बागबानी विकास अधिकारी गिरफ्तार

मोहाली :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज मोहाली जिले के खरड़ और डेराबस्सी में तैनात रहे बाग़बानी विकास अफ़सर (एचडीओ) जसप्रीत सिंह सिद्धू को अमरूद घोटाले में गिरफ़्तार किया है।  ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीआरसीसी के 182 पदों पर भर्ती शुरू, आवेदन 18 तक कर सकेंगे : 15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (बीआरसीसी) के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यालय में सफाई व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल का किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में भारी बरसात के कारण हुई क्षति...
Translate »
error: Content is protected !!