खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास के साहमने रोष मार्च निकाला

by

गढ़शंकर – विधानसभा गढ़शंकर व चब्बेवाल की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर इलाका निवासियों ने गढ़शंकर के विधायक व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास स्थान पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मांगपत्र तहसीलदार तपन भनोट व एसडीओ बलविंदर कुमार को सौंपा। इस मांगपत्र में जेजों से माहिलपुर, माहिलपुर से कोटफातुही, कोटफातुही से आदमपुर, गढ़शंकर से झुंगिया, वाहिदपुर, व खरोदी सड़कों को जल्द से जल्द बनाने की मांग की गई है। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए इकबाल सिंह खेड़ा, संजीव कुमार पंचनंगल व हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी ने कहा कि पिछले छह वर्षो से यह सड़कें टूटी हुई है और इसमें गहरे गड्डे बन गए हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी व विधायक इन सड़कों की मुरमत कराने में नाकाम रहे हैं जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर पार्टी के नेताओं ने सरकार बनने पर सड़कों की मुरमत के दावे किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद वह अपने वायदे भूल गए हैं जिन्हें वह याद कराने गढ़शंकर आये हैं। संजीव कुमार पंचनंगल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व होशियारपुर से लोकसभा सांसद सोमप्रकाश ने 16 करोड़ रुपये की राशि गढ़शंकर से आनंदपुर साहिब सड़क के लिए पंजाब सरकार के खाते में पाई गई थी लेकिन सड़क का काम ऐसे ही अधूरा पड़ा है। इस दौरान वक्ताओं ने सड़कों के टूटने में मुख्य कारण ओवरलोड वाहनों को बताया और इसपर लगाम कसने में नाकाम रहने पर सरकार को जमकर घेरा। इस प्रदर्शन में सोढ़ी सिंह, हरप्रीत सिंह बैंस, अशोक कुमार राणा, सुखविंदर सिंह रुड़की खास, कुल्वर्ण सिंह मोला, कुलराजवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, इकबाल सिंह बेदी, जसविंदर सिंह, बलविंदर सिंह ख़ाबडा, परवीन कितना, सुरिंदर सिंह, परविंदर सिंह, किरनजीत कौर, निरमल कौर, तीरथ कौर सरपंच, बिमला, तरलोचन सिंह, जसवंत सिंह, रशपाल सिंह लाली व निरवैर सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्रद्धांजलि सभा श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों की स्मृति में देव समाज भवन, चंडीगढ़ में आयोजित

चंडीगढ़/दलजीत अजनोहा : आज रविवार 11 मई को चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित देव समाज भवन में एक गंभीर और भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा (अंतिम प्रार्थना कार्यक्रम) का आयोजन श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों की...
article-image
पंजाब

Ravi nadan Shastri Honoured by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : Renowned bhajan singer Ravi nadan Shastri Ji Maharaj from Vrindavan was felicitated by members of the Bharat Sanatan Dharma Mahavir Dal during the Ram Navami festival and bhajan sandhya organised by...
article-image
पंजाब

पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ED ने भेजा समन

चंडीगढ़  : पंजाब भाजपा के नेता, दो बार के पूर्व विधायक और पंजाब बीजेपी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरविंद खन्ना को ईडी ने भेजा समन भेजा है। खन्ना को मनी लांड्रिंग के एक मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल बाद भी कातिल गिरफ्त से बाहर…. अवतार सिंह तारी हत्याकांड – दिनदहाड़े मारी थी 11 गोलियां : CBI ने जारी किया स्केच

चंडीगढ़। :  नामधारी संप्रदाय में उत्तराधिकार की जंग ने वर्ष 2011 में ऐसा खूनी मोड़ लिया था, जिसने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया। संप्रदाय के प्रभावशाली सेवादार, कारोबारी और अंदरूनी शक्ति संतुलन...
Translate »
error: Content is protected !!