खालसा कालेज गढ़शंकर में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

by
गढ़शंकर,  20 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में कॉलेज के गणित विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस मौके डॉक्टर यशप्रीत कौर असिस्टेंट प्रोफेसर  विभाग थापर इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटियाला ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। डॉक्टर यशप्रीत कौर ने संबोधित करते विद्यार्थियों को गणित की साइंस तथा टेक्नोलॉजी में भूमिका बारे अवगत कराया। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने स्वागती शब्दों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। शुरुआत मौके डॉ प्रीतइंदर सिंह ने विद्यार्थियों को रिसोर्स पर्सन से रूबरू करवाया। अंत में विभाग मुखी प्रोफेसर दीपिका ने डॉक्टर यशप्रीत कौर का धन्यवाद किया। इस मौके डॉक्टर मनवीर कौर, डॉक्टर कुलदीप कौर, प्रो. जितेंद्र कौर, प्रो. चांदनी, प्रो. सिमरन, प्रो. नीरज विरदी, प्रो. अमनदीप कौर तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार ने एक नई पेंशन स्कीम को दी मंजूरी : 25 साल की नौकरी पर 50% पेंशन, NPS, OPS नहीं अब होगी UPS

सरकार ने नई पेंशन स्कीम (NPS) की जगह अब सरकारी कर्मियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) यानी एकीकृत पेंशन योजना लॉन्च करने का फैसला किया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर सहमति...
article-image
पंजाब

शास्त्री बैडमिंटन हॉल को बंद करना खिलाड़ियों का भविष्य खराब करने के समान: पवन दीवान

इसका अक्टूबर महीने में होने वाले राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की तैयारियों पर पड़ेगा असर लुधियाना, 27 अगस्त: नगर निगम द्वारा शास्त्री बैडमिंटन हॉल को बंद किए जाने की खबरों और लोगों की शिकायतों के...
Translate »
error: Content is protected !!