खालसा कालेज माहिलपुर पहुंचे पुराने खिलाड़ी विद्यार्थियों का सम्मान

by
 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पहुंचे आज संस्था के दो पुरानी खिलाड़ी विद्यार्थियों सुखविंदर सिंह सुखा कनाडा व डैली धालीवाल कनाडा ने संस्था का विशेष दौरा किया व कालेज से जुड़ी अपनी यादा सांझी की। इस मौके कालेज के प्रिं. डा. परविंदर सिंह ने उक्त विद्यार्थियों का स्वागत किया व कालेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी सांझी की। उन्होंने कहा कि कालेज से शिक्षा हासिल करके देश विदेशों में रहने वाले विद्यार्थी इस संस्था से विशेष मोह रखते है। उल्लेखनीय है कि सुखजिंदर सिंह सुखा ने कालेज की फुटबाल टीम में वर्ष 2001-02 में खेलने के उपरांत जेसीटी फगवाड़ा की फुटबाल टीम में तीन वर्ष अपनी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसी तरह डैनी धालीवाल ने भी अपनी शानदार खेल से वर्ष 1995-96 दौरान कालेज की फुटबाल टीम में अपना विशेष स्थान बनाया था। इस मौके कालेज पहुंचे उक्त विद्यार्थियों ने अपने खेल सफर से जुड़ी यादों को ताजा किया। इस दौरान प्रिं. परविंदर सिंह व स्टाफ द्वारा सुखजिंदर सिंह सुखा व डैनी धालीवाला का विशेष सम्मान भी किया गया। इस मौके प्रो. तजिंदर सिंह, डा. जे.बी सेखों, डा. राकेश कुमार, प्रो. अशोक कुमार भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रेलवे फाटक की समस्या संबंधी सांसद तिवारी ने डीआरएम रेलवे फिरोजपुर से की बात, जलद होगा समस्या का समाधान : पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी

गढ़शंकर, 26 फरवरी : गढ़शंकर में होशियारपुर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 26 फरवरी की सुबह 7:00 बजे से 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद होने के कारण लोगों को भारी...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी ने बंद की इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री PUMEET परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लेते हुए इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री (सीधा प्रवेश) के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा पीयूएमईईटी ( पंजाब यूनिवर्सिटी माइग्रेशन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) को...
article-image
पंजाब

18 महीनों में मान सरकार ने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी,12 हजार कच्चे कर्मचारियों को किया पक्‍का : अहबाब ग्रेवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल के दौरान युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी दी गई, इससे इस बार राज्य के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया क़ुरैशी…सरकार ने संदेश दिया है- पाकिस्तान वालों तुमसे ज्यादा मुसलमान हमारे मुल्क में

भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें विदेश सचिव...
Translate »
error: Content is protected !!