खालसा कालेज माहिलपुर में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा लेक्चर करवाया

by

माहिलपुर – स्थानीय श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह के निर्देशानुसार कालेज के खेतीबाड़ी विभाग के इंचार्ज डॉ प्रतिभा चौहान की अगुवाई में विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर का विषय ’21वी सदी में आधुनिक खेती का रूप’ रहा। इसमें डॉ कुलविंदर सिंह गिल व डॉ गजानन प्रमुख वक्ताओं के रूप में उपस्थित हुए। प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने उनका स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से इन लेक्चर्स से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ कुलविंदर सिंह गिल ने खेतीबाड़ी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए हरित क्रांति के बाद खेती के आर्थिक स्थिति के रूप पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पेश आ रही मुश्किलों, खेती सेक्टर में नए रुझान और इंसान की जीवनशैली पर पड़ रहे प्रभावों के बारे मे बताया। डॉ गजानन ने दुनिया के ध्रुवीकरण के दौर में खेतीबाड़ी के बदलते तोर तरीकों के बारे में बताया और विद्यार्थियों को खेती से संबंधित साहित्य को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने खेतीबाड़ी विभाग में उच्च शिक्षा, रोजगार व खोज के संबंध में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के उत्तर दिए। विभाग इंचार्ज डॉ प्रितभा चौहान ने सभी गणमान्य का धन्यवाद किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थी समीर शर्मा का विशेष रूप से सन्मानित किया गया। इस अवसर पर मनप्रीत कौर, बनजीत सिंह, बलविंदर सिंह व सूरज कुमार व विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

फ़ोटो.:खालसा कालेज माहिलपुर में खेतीबाड़ी विभाग द्वारा कराए लेक्चर में मुख्य वक्ताओं को सन्मानित करते हुए खालसा कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का पंजाब से नशों व अपराध के खात्मे का बयान पंजाब के खुशहाल भविष्य का बिगुल : खन्ना

पंजाब में अमन शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए भाजपा सरकार जरूरी : खन्ना होशियारपुर 17 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की मोगा रैली में देश...
article-image
पंजाब

एनजीटी ने पंजाब की दवाईओं की कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पर्यावरण मानदंडों के उल्लंघन के लिए पंजाब की एक औषधि कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का अंतरिम जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने कहा कि पंजाब राज्य...
article-image
पंजाब

शहर की बेहतरी के लिए नहीं छोड़ी जा रही है कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से 48 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई एक कैंबी मशीन व दो मोबाइल टॉयलेट वैनज का किया लोकार्पण होशियारपुर, 01 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सगी बुआ का बेटा ही निकला हत्या का आरोपी : हत्या में उपयोग किए पिस्टल को मुहैया करवाने वाले दो सगे भाई ग्रिफ्तार…..पिस्तौल 32 बोर, 1 जिंदा राउंड, 1 चला हुआ कारतूस व स्विफ्ट कार बरामद

होशियारपुर ।   गांव शाहपुर घाटे में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले को 24 घंटे के भीतर जिला पुलिस ने सुलझाते हुए मृतक युवक की सगी बुआ के बेटे समेत 3 कथित...
Translate »
error: Content is protected !!