शिमला का  तापमान 26.3 डिग्री पहुंचा और ऊना का 34.2 के पार

by

 

शिमला का  तापमान 26.3 डिग्री पहुंचा,मार्च में निचला पारा कभी नहीं हुआ इतना अधिक
शिमला :  मार्च में पहली बार शिमला में गर्मी ने पिछले सारे रिकार्ड  तोड़े और 26.3 डिग्री तक तापमान पहुंच गग । मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । इससे पहले 17 मार्च तक कभी भी अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड नहीं किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान पूरे मार्च महीने में 18 डिग्री नहीं पहुंचा है। इसी तरह पूरे प्रदेश में  ऊना 16.8–34.2, नाहन 21.4–28.7 , सोलन–10.6–32.0,मनाली–11.2–27.5 , कांगड़ा–15.2–32.4,  मंडी–12.5–34.0, बिलासपुर–15–34.0, हमीरपुर–15.3–33.5, चंबा–12.5–32.0 , कुफरी–10.0–20.5, भुंतर 8.7–32.4  ,धर्मशाला–14–32.0 डिग्री तापमान रहा।

34.2 डिग्री पार हुआ ऊना का तापमान :  शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। 10 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार चल रहा है। ऊना में गुरुवार को सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो बीते कल की तुलना में डेढ़ डिग्री कम है। एक रोज पहले ऊना का तापमान भी आठ सालों का रिकार्ड तोड़ चुका है। इससे हिमाचल के पहाड़ मार्च में ही पसीना वहाने के मूड में आने लगे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिंताजनक : पंजाब में एड्स और हेपेटाइटिस के बढ़ते मामले : पंजाब में 62044 एचआईवी मरीज, एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी केंद्र और एचआईवी निदान और रोकथाम के लिए 115 एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र

मोहाली :  पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी को फैलने से रोकने के लिए जेलों, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में कैदियों की स्वास्थ्य जांच के...
article-image
पंजाब

 जब तक केंद्र सरकार जनविरोधी कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा : भज्जल, मट्टू

गढ़शंकर 31 जनवरी। गांव भज्जल में सीपीआईएम ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए बिजली एक्ट 2025 और लेबर कानूनों के खिलाफ एक विशाल मीटिंग की। जिसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य कमेटी के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
पंजाब

पुलिस लाइंस होशियारपुर में मेगा हेल्थ केयर कैंप का आयोजन

होशियारपुर, 30 अगस्त :  पुलिस लाइंस होशियारपुर में श्री संदीप कुमार मलिक, IPS, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, होशियारपुर के मार्गदर्शन और डॉ. आशीष मेहन, PCMS-I, चिकित्सा अधिकारी, जिला पुलिस होशियारपुर के नेतृत्व में एक मेगा...
Translate »
error: Content is protected !!