खालसा कालेज : शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर साइकिल रैली निकाली तथा क्विज मुकाबले करवाए

by

गढ़शंकर: 29 सितम्बर: बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डीपीआई कालेज पंजाब के निर्देश एवं कालेज प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह खैहरा की अगुवाई में कालेज के एनएसएस यूनिट तथा रैड रिबन क्लब द्वारा शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाते हुए साइकिल रैली के अलावा विद्यार्थियों के क्विज मुकाबले तथा सिंपोजियम का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे आयोजित की गई साइकिल रैली में कालेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह रैली एसडीएम कार्यालय पर संपन्न हुई। इसी तरह कालेज फुटबाल ग्राउंड में ओलंपियन जरनैल सिंह क्लब के सहयोग से फ्रैंडरी मैच करवाया गया। इसी प्रकार कालेज लाइब्रेरी हाल में शहीद भगत सिंह को समर्पित क्विज मुकाबले तथा सिंपोजियम करवाया गया। जिसमें कालेज विद्यार्थी सिमरन, बलविन्द्र सिंह, सुरभि, दीक्षा, महेश नाफरा, परमिन्द्र सिंह के अलावा प्रोफैसर जसपाल सिंह तथा प्रोफैसर रायदीप सिंह ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर विचार रखे। क्विज मुकाबले में हिमानी तथा सिमरन ने पहला स्थान, मनीषा तथा दलजीत ने दूसरा स्थान, अंकित व रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने मुकाबले के विजेताओं को पुरस्कार बांटे तथा उनके साथ प्रोफैसर लखविन्द्र कौर, डा. संघा गुरबख्श कौर व प्रोफैसर अमृतपाल मौजूद थे।
मंच संचालन डा. हरविन्द्र कौर तथा छात्रा जसप्रीत द्वारा किया गया। इस मौके पर डा. अरविन्द्र सिंह, प्रोफैसर नरेश कुमारी, योगराज गंभीर तथा पूर्व सैनिक केवल सिंह भज्जल विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से की शैक्षणिक नीति और एनईपी पर विशेष बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रायत एंड बहरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन होशियारपुर की प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक विशेष मुलाक़ात के दौरान शिक्षा नीति और वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पर...
article-image
पंजाब

डेरे में बेअदबी का मामला : डेरा मुखी समेत दो लोगों को थाना नेहियांवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

बठिंडा : बठिंडा के गांव दान सिंह वाला में एक डेरे में बेअदबी का मामला सामने आया है। डेरे में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने के आरोप में डेरा मुखी समेत दो लोगों को...
article-image
पंजाब

खौफनाक वारदात : नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से की हत्या

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस...
article-image
पंजाब

ट्रकों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा

माहिलपुर – ट्रक मालिक की शिकायत पर गाड़ियों का डीजल चोरी कर बेचने के आरोप में चालकों व खरीदने वाले 8 लोगों के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। चब्बेवाल पुलिस को...
Translate »
error: Content is protected !!