खालसा कालेज से माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशाल गुरमति मार्च का आयोजन किया गया

by

गढ़शंकर – शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षण संस्थानों में माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति समागम व गुरमति मार्च का आयोजन करने के फैसले के अनुसार बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज के गुरुद्वारा परिसर गढ़शंकर में विशाल गुरमति समागम कराया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने गुरमति मार्च करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरा। इस दौरान इस मार्च में श्री गुरु तेगबहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। भाई रायेदीप सिंह के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान अंतराष्ट्रीय प्रचारक गियानी बलबीर सिंह चंगीआडा ने माता गुजर कौर व साहिबजादों की शहादत के संबंध में इतिहास की जानकारी उपस्थित संगत के साथ सांझे किये। कालेज प्रिं डॉ बलजीत सिंह ने विद्यार्थियों को शहीदों की शहादत से प्रेरणा लेने की अपील की। मार्च का समापन सिंघ सभा गुरुद्वारा साहिब में हुआ। बंदा बहादुर गुरुद्वारा में संगत के लिए राजिंदर सिंह शूका अरोड़ा इमिग्रेशन की ओर से फल व लंगर का प्रबंध किया गया। इस मार्च में श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य डॉ जंग बहादुर सिंह राय, बीबी रणजीत कौर माहिलपुर, भाई जसविंदर सिंह, प्रिं अरविंदर कौर वालिया, जेपी सिंह, प्रो उपिंदर सिंह, डॉ हरविंदर सिंह बाठ, रणजीत सिंह खख व कालेज व स्कूल के स्टाफ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैरिज पैलेस/रिसोर्ट में होने वाले राजनीतिक समागमों व बैठकों की अग्रिम सूचना देनी बनाई जाए यकीनी: कोमल मित्तल

 जिला चुनाव अधिकारी ने मैरिज पैलेसों व होटलों के मालिकों को चुनाव आयोग से जारी हिदायतों से करवाया परिचित होशियारपुर, 20 मार्च :   लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल...
article-image
पंजाब

खैहरा की जमानत का मामला : दो साल बाद रद्द कराने हाई कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार…उठे कड़े सवाल

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा दायर जमानत रद्द करने की याचिका पर कड़ा रुख अपनाते हुए अहम सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने स्पष्ट...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के बी.कॉम. के पांचवें सेमेस्टर का शानदार परिणाम : सिमरनजीत कौर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

गढ़शंकर, 17 मार्च: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में चल रहे  स्नातक पाठ्यक्रम बी.कॉम. के पांचवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कंवर कुलवंत सिंह ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!