खालसा कॉलेज एमएससी केमिस्ट्री और बीए चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

by

गढ़शंकर ; बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे एमएससी केमिस्ट्री के चौथे सेमेस्टर और बीए चौथे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कालेज की प्रिंसीपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने कहा कि एमएससी केमिस्ट्री के चौथे सेमेस्टर के परिणाम में सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं,। जिनमें छात्रा युक्ता 68 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम, लवप्रीत सिंह 66.7 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा छात्रा पल्लवी देवी 63.7 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। इसके इलावा बी.ए. चौथे सेमेस्टर के परिणाम में हिमांशी शर्मा पुत्री प्रेम पाल ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, परमिंदर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह ने 71 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और हरप्रीत कौर पुत्री पाखर सिंह ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसीपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने उत्कृष्ट परिणामों के लिए छात्रों, उनके माता-पिता और कर्मचारियों को बधाई दी और उत्कृष्ट छात्रों को और अधिक मिहनत कर जिंदगी में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरणा दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेहत का हवाला दे, मांगा और समय : विजिलैंस के नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम सोनी

अमृतसर। विजिलैंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद भी पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी अपना पक्ष रखने के लिए ब्यूरो के दफ्तर नहीं पहुंचे सके। उन्हें 10 बजे एसएसपी विजिलेंस...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते...
article-image
पंजाब

आम आदमी क्लीनिक बसियाला का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन : आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से इलाके के लोगों को मिलेंगी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं कहा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोढ़ी ने

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी आम आदमी क्लीनिक: चेतन सिंह जोड़ेमाजरा होशियारपुर, 15 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री पंजाब चेतन सिंह जोड़ेमाजरा ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पालतू तोते की मौत पर परिवार ने निभाई इंसानी रस्में

गुरदासपुर : गुरदासपुर में एक परिवार ने अपने पालतू तोते और तोती की मृत्यु पर एक अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोहल्ला प्रेम नगर के इस परिवार ने अपने प्रिय पालतू पक्षियों, ‘मून’ और...
Translate »
error: Content is protected !!