खालसा कॉलेज के एम.कॉम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम रहा शानदार  

by

गढ़शंकर: बीएएम खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में चल रहे एम.कॉम स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ द्वारा घोषित एम.कॉम के पहले सेमेस्टर के परिणामों में, छात्रा हरजसलीन कौर और राजिंदर कौर ने 79.71 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है, अंजू ने 78.85 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान और मानसी ने 78.57 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार, एम.कॉम के तीसरे सेमेस्टर के परिणामों में, लवप्रीत ने 83.95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पहला स्थान, दीया चौधरी ने 83.38 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान और डिंपल ने 77.42 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने शानदार परिणामों के लिए छात्रों, उनके अभिभावकों और कॉलेज स्टाफ को बधाई दी और छात्रों को भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ISI के लिए जासूसी कर रहा सेना का जवान गिरफ्तार …..15 लाख में दुश्मन को दी नक्शे व अफसरों की पोस्टिंग की जानकारी

अमृतसर। महाराष्ट्र के नासिक सेना की छावनी में तैनात नायक संदीप सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के कब्जे से तीन...
article-image
पंजाब

BSF ने एक को किया ढेर, 24 गिरफ्तार : पंजाब सरहद से भारत में घुस रहे थे पाकिस्तानी घुसपैठिए

अमृतसर: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने आज मंगलवार (6 अगस्त) को बताया कि इस साल 31 जुलाई तक पंजाब सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया और 24 को पकड़ लिया। BSF...
article-image
पंजाब

परगट सिंह ने पेश की सीएम पद की दावेदारी….बोले- कांग्रेस में कई नेता मुख्यमंत्री बनने के योग्य…राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद को शामिल बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर...
Translate »
error: Content is protected !!