खालसा कॉलेज डुमेली के छात्रों द्वारा पैदल गुरमत मार्च किया गया 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    श्री गुरु अमरदास जी के 450वें ज्योति जोत दिवस और गुरु रामदास जी के गुरगद्दी दिवस की 450वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाली शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली से गुरमत मार्च निकाला गया।  पैदल मार्च शुरू होने से पहले श्री जपुजी साहिब, श्री चौपाई साहिब के पाठ करवाए गए। इसके बाद आनंद साहिब का पाठ किया गया, अरदास की गई और देग की सेवा की गई। इस अवसर पर प्रोफेसर दमनजीत कौर  की ओर से श्री गुरु अमर दास जी और श्री गुरु राम दास जी
जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से परिचय कराया गया। इसके बाद कालिज के समूह स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गांव डुमेली में पैदल मार्च निकाला गया। इस पैदल मार्च में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों के अलावा विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.समूह छात्र पैदल मार्च करते हुए डुमेली गांव के ऐतिहासिक  गुरुद्वारा थम जी साहिब और गुरुद्वारा श्री कुटिया साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया और विद्यार्थियों को लंगर वितरण किया गया. इस अवसर पर कालिज के प्रिंसिपल डाॅ. गुरनाम सिंह रसूलपुर जी ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवान ने कोरोना के समय निलंबित किए गए कनाडा के नागरिकों के वीजा पुनः बहाल करने की मांग की

लुधियाना, 19 नवंबर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कोरोना महामारी के दौरान निलंबित किए गए भारतवंशी सभी कनेडियन नागरिकों के वीजा दोबारा बहाल किए...
article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब

ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਰਨਾਥ ਮਾਤਾ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਰਨਾਥ ‘ਚ ਹੋਏ ਹਾਦਸੇ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

ਗੜ੍ਹਸ਼ੰਕਰ – ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਵਿੱਤਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਰਨਾਥ ਗੁਫਾ ਨੇੜੇ ਬੱਦਲ ਫੱਟਣ ਨਾਲ 16 ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਅਤੇ 65 ਦੇ ਕਰੀਬ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੇ ਜਖਮੀ ਹੋਣ ਅਤੇ 40 ਦੇ ਕਰੀਬ ਯਾਤਰੀ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਰਨਾਥ...
article-image
पंजाब

कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता स्व प्रकाश कौर की आंखें दान : मास्टर अमरीक दयाल व सोनी दयाल ने स्वर्गीय माता की आंखें पुनरजोत आई बैंक को की सपुर्द

गढ़शंकर : गांव कालेवाल बीत के दयाल परिवार ने अपनी माता प्रकाश कौर की कल मृत्यु के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों दुआरा अपनी माता की आंखों को दान कर दिया। पुनरजोत आई बैंक लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!