धारा 144 लगाने के आदेश : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर

by

जिले में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की रि-अपीयर परीक्षा
होशियारपुर, 02 जुलाई:
वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 4 जुलाई से 15 जुलाई 2023 तक चलने वाली आठवीं की जुलाई 2023 की रि-अपीयर परीक्षा के दौरान जिले के निर्धारित समूह परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति आदि परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द एकत्रीत हो जाता है, जिसके कारण अप्रिय घटना होने की शंका बनी रहती है और परीक्षा की पवित्रता भी भंग होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 जुलाई तक लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा को चंडीगढ़ में झटका : भाजपा में गए चंडीगढ़ के 2 पार्षदों 21 दिनों के भीतर आप में लौटे

चंडीगढ़ :  सुप्रीम कोर्ट से चंडीगढ़ चुनाव में मिली हार के बाद अब भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा में जाने के कुछ ही हफ्तों बाद चंडीगढ़ की दो नगर निगम पार्षद...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राज्य में ईमानदार सरकार ने बदनाम और खतरनाक नशा तस्कर को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया : केजरीवाल

फाजलिका  : आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता के 75 साल बाद भी शहीदों के सपने अधूरे हैं क्योंकि सत्ता में बैठे लोगों ने सरकारी...
article-image
पंजाब

पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बीसीए और बी.काम. तीसरे सेमेस्टर का शानदार परिणाम

गढ़शंकर, 5 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीसी और बी.सी. और बी.काम तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!