खालसा कॉलेज ने माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति चेतना मार्च सजाया 

by
गढ़शंकर,  25 दिसम्बर: माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और इंजी. सुखमिंदर सिंह डायरेक्टर शिक्षा के दिशानिर्देशों के अनुसार कॉलेज से गुरमति चेतना मार्च निकाला गया। जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंच कर खत्म हुआ। कॉलेज में गुरमति समारोह के दौरान श्री जपुजी साहिब और श्री चौपाई साहिब के जाप के बाद छात्र प्रिंस सिंह ने कथा सुनाई और प्रो. रायदीप सिंह के कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक व शिरोमणि कमेटी सदस्य ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, शिरोमणि कमेटी सदस्य डाॅ. जंग बहादुर सिंह रॉय और अंतर्राष्ट्रीय सिख प्रचारक ज्ञानी बलवीर सिंह चंगियाड़ा ने माता गुजर कौर और साहिबजादों की लासानी शहादत को साझा किया और श्रद्धालुओं के साथ गुरमति विचार साझा करते हुए उन्हें शहीदों के इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत के इतिहास से प्रेरणा लेने के लिए आमंत्रित किया। कालेज कार्यक्रम के समापन के बाद विभिन्न विभागों के सभी स्टाफ और विद्यार्थियों ने कॉलेज द्वारा आयोजित गुरमति चेतना मार्च में भाग लिया। इस दौरान डाॅ. हरविंदर कौर, प्रो. रायदीप सिंह, अमृतपाल सिंह, प्रो. बलदीप सिंह, प्रिंस सिंह व अजीत सिंह ने शब्द गायन किया। गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर और गुरुद्वारा सिंह सभा में संगत के लिए दूध का लंगर लगाया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरमति चेतना मार्च के समापन पर ज्ञानी बलवीर सिंह चंगियाड़ा ने इस प्रयास के लिए सभी कॉलेज प्रबंधन, स्टाफ और छात्रों को धन्यवाद दिया। इस मौके  जे.पी. सिंह, इंजी. परविंदर सिंह, तरलोक सिंह नागपाल, बलवीर सिंह कहारपुरी, डाॅ. कृष्ण बद्धन, कुलदीप सिंह, बाबा सतपाल सिंह अमृतसरी, अमृतपाल सिंह, नरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, तरलोक सिंह अरोड़ा, बूटा सिंह पुरेवाल, कॉलेज के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और छात्र उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

रिटायर्ड डीएसपी ने बेटे की गोली मार कर की हत्या : पत्नी-बहू को किया घायल….दो शादियां और संपत्ति विवाद बनी वजह

अमृतसर : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सेवानिवृत्त डीएसपी ने अपने ही परिवार पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में उसके 40 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बहू...
article-image
पंजाब

नाबालिग से वसूली के मामले में SSP वरिंदर बराड़ निलंबित, 4 पुलिसकर्मी पहले ही गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई फाजिल्का साइबर क्राइम पुलिस थाने के...
article-image
पंजाब

Won’t Allow ‘Jaziya Tax’

Government Demands ₹25,000 Per Day to Celebrate Dussehra; Reminds of Mughal-Era Mindset Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 22 : After Kullu Dussehra, the largest Dussehra celebration in North India is held in Hoshiarpur, where lakhs...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में औद्योगिक संस्थान दे रहे हैं अहम योगदानः ब्रम शंकर जिंपा 

 कैबिनेट मंत्री ने फूड स्ट्रीट से पी.डब्ल्यू.डी रैस्ट हाउस तक बनी श्रीमती राज रानी मित्तल रोड के सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन  सोनालिका ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया 70 लाख रुपए का सहयोग,  होशियारपुर के सौंदर्यीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!