खालसा कॉलेज माहिलपुर नए सत्र में छात्रों की पहली पसंद बना

by

विभिन्न दाखिला केंद्रों से दाखिले को लेकर छात्रों में भारी उत्साह
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक व स्नातकोत्तर से संबंधित विभिन्न कोर्सों में दाखिला लेने वाले छात्रों की पहली पसंद बनकर उभर रहा है। भीषण गर्मी के चलते कॉलेज प्रबंधकों ने भी बलाचौर क्षेत्र के गांव भाम, माहिलपुर ब्लॉक के जंडोली, सैला खुर्द के नजदीक गांव पदराना सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए गढ़शंकर के नजदीक भाई तिलकू जी गुरुद्वारा व शहीद भगत सिंह नगर सहित बलाचौर शहर में विभिन्न दाखिला केंद्र खोल दिए हैं। जहां पहुंचने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों की जानकारी प्राप्त कर इस संस्था में दाखिला लेने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस संबंध में आगे बात करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने बताया कि देश की आजादी से भी पहले स्थापित होशियारपुर जिले के इस कॉलेज ने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल किया है। उन्होंने कहा कि यह संस्था शिक्षा, खेलकूद व अन्य सहपाठ्यचर्या गतिविधियों की गौरवशाली विरासत को मिशनरी भावना से समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व होनहार विद्यार्थी तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कॉलेज प्रबंधन के निर्देशानुसार संस्था द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, शहरों व कस्बों में खोले गए करियर गाइडेंस व दाखिला केंद्रों में विद्यार्थियों की ओर से भारी उत्साह देखा जा रहा है। वहां पहुंचकर विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इस संस्था में दाखिला ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों सहित सभी श्रेणियों के जरूरतमंद व होनहार विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी साझा की तथा विद्यार्थियों से अपील की कि वे करियर गाइडेंस के लिए उक्त दाखिला केंद्रों में मौजूद विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ प्रोफेसरों से संपर्क करें तथा इस संस्था में अपना दाखिला सुनिश्चित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 11 अक्तूबर : माहिलपुर पुलिस ने 9 अक्तूबर की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृतक युवक के पिता बूटा सिंह निवासी सैला खुर्द के बयान पर कारवाई करते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
Translate »
error: Content is protected !!