खालसा कॉलेज में ‘आधुनिक शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर करवाई निबंध प्रतियोगिता

by

गढ़शंकर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने ‘आधुनिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी का प्रभाव’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया । जिसमें डिग्री कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में नवरूप बीए. बीएड चतुर्थ वर्ष ने प्रथम स्थान, कमलप्रीत कौर बीए फाइनल ने दूसरा और इशिका वर्मा बीए बीएड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संयोजक प्रो. रितु सिंह ने कॉलेज कार्यकारी प्रिंसीपल और सभी भाषा विभाग के स्टाफ सदस्यों और छात्रों का स्वागत किया। कॉलेज कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों और भाषा विभाग को बधाई दी और अन्य छात्रों को भबिष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संत बाबा ज्वाला सिंह और भाई शोभा सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्पोर्ट्स क्लब दर्शन सिंह कैनेडियन गांव लंगेरी द्वारा संत बाबा ज्वाला सिंह व भाई शोभा सिंह की याद में 45वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा इंग्लैंड की देखरेख में...
article-image
पंजाब

सम्पूर्ण मानवता के मसीहा और प्यार की मूरत- बाबा हरदेव सिंह

दलजीत अजनोहा । होशियारपुर : बाबा हरदेव सिंह जी प्यार की मूरत थे। समस्त मानव कल्याण के लिए समर्पित और शांति से भरे विश्व की परिकल्पना को साकार करने वाले निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी...
article-image
पंजाब

मेला पंजाबियों दा’ में दिखाई दिया भांगड़े का जादू, पंजाबी संस्कृति ने वैंकूवर में बिखेरा रंग

होशियारपुर/वैंकूवर (कैनेडा)/दलजीत अजनोहा : वैंकूवर में मेला पंजाबियों दा के तहत भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक पंजाबी लोक नृत्य ‘भांगड़ा’ की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का आयोजन साबी औलख, शबाज एंटरटेनर और...
article-image
पंजाब

बांस के सुंदर सामान से पाई अजय ने जीवन में सफलता की सजावट : हुनर के साथ मेहनत रंग लाई, हर महीने हो रही 50 से 60 हजार की कमाई

रोहित जसवाल। ऊना, 18 मार्च : अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित...
Translate »
error: Content is protected !!