खालसा कॉलेज में ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ पुस्तक का विमोचन किया

by
गढ़शंकर, 30 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर ने कॉलेज के प्रोफेसर सहिबानों द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन’ का विमोचन किया गया। यह रस्म डाॅ. अमनप्रीत सिंह सहायक डायरेक्टर शिक्षा शिरोमणि कमेटी और कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने संयुक्त रूप से अदी की। इस अवसर पर डाॅ. जसबीर सिंह प्रिंसिपल श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज आनंदपुर साहिब और डॉ. जसपाल सिंह प्रिंसिपल खालसा कॉलेज गढ़शंकर विशेष रूप से उपस्थित हुए। पुस्तक का विमोचन करते हुए सहायक निदेशक डाॅ. अमनप्रीत सिंह और प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने स्टाफ को बधाई दी और भविष्य में ऐसे प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के उप प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने कहा कि डाॅ. कुलदीप कौर और प्रो. जसविंदर कौर के संपादन में तैयार की गई इस पुस्तक में कॉलेज के प्रोफेसर साहिबानों ने ‘आधुनिक प्रौद्योगिकी का उच्च शिक्षा और अनुसंधान पर प्रभाव’ विषय पर अपने प्रबुद्ध विचार दर्ज किए हैं। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कॉलेज का शिक्षक एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Trees for Vastu Remedies: Plant

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/June 13 : Trees and plants are nature’s priceless treasures: they provide life-sustaining air and, if planted in the correct directions, can also invite the blessings of planetary deities, says internationally renowned...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड सिंध बैंक ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

चंडीगढ़ : अगर आप बैंक लाइन में नौकरी करने का सपना देख रहे है तो अब आपका ये सपना पूरा होने वाला है. हाल ही में पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वर्ष बाद मिला न्याय : बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत ने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। इसके तहत अब चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। इसके अलावा...
पंजाब

4 गिरफ्तार 2 जेल कैदियों और एक सप्लायर सहित : 5.31 लाख फार्मा ओपीओयड्ज (गोलियां-कैप्सूल) बरामद

लुधियाना: केंद्रीय जेल से नशा का नेटवर्क चल रहा है। इस नेटवर्क का भंडाफोड़ फतेहगढ़ पुलिस ने किया। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने 2 जेल कैदियों और एक सप्लायर सहित 4 लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!