खालसा कॉलेज में ‘ब्लूटूथ लो एनर्जी’ विषय पर विशेष लैकचर : स्मार्ट हेल्थकेयर में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर विद्यार्थियों को दी जानकारी

by

गढ़शंकर, 14 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से परिचित करवाने के उद्देश्य से ‘ब्लूटूथ लो एनर्जी : स्मार्ट हेल्थकेयर और इसकी उपयोगिताओं की अगली पीढ़ी के लिए संभावनाएं’ विषय पर विशेष लैकचर करवाया गया।

प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन आई.आई.सी. तथा करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से किया गया। इस अवसर पर सुखदीप सिंह सीनियर कंसल्टेंट डेवलपमेंट, तैनराई, नोएडा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।

मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी दौर में विद्यार्थियों को नई तकनीकों की जानकारी देना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को तकनीक के व्यावहारिक पहलुओं को समझने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करते हैं।

मुख्य वक्ता  सुखदीप सिंह ने विद्यार्थियों को ब्लूटूथ लो एनर्जी  की कार्यप्रणाली, इसकी कम ऊर्जा खपत तथा स्मार्ट तकनीक में इसके बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम ऊर्जा की खपत करने वाली यह तकनीक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक स्मार्ट, कुशल और ऊर्जा बचाने वाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने स्मार्ट हेल्थकेयर के क्षेत्र में ब्लूटूथ लो एनर्जी के विभिन्न संभावित उपयोगों पर भी चर्चा की और विद्यार्थियों को बताया कि इस तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों के बीच संचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. गुरप्रीत सिंह, कोऑर्डिनेटर प्लेसमेंट सेल ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रो. गुरजिंदर कौर ने किया।

इस अवसर पर डॉ. अजय दत्ता, प्रेसीडेंट आई.आई.सी., प्रो. दीपिका, कन्वीनर, डॉ. जानकी अग्रवाल, प्रो. कामिनी तथा प्रो. नरेंद्रजीत कौर  सहित कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी को किया सम्मानित

इलाके की सभी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाया जाएगा: रोड़ी गढ़शंकर । सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर द्वारा आज सरपंच यूनियन ब्लाक गढ़शंकर के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनी की अध्यक्षता में पंजाब...
article-image
पंजाब

4,000 करोड़ की कर्ज सीमा की बहाल : पंजाब सरकार को बड़ी राहत

चंडीगढ़:पंजाब सरकार को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पंजाब की कर्ज सीमा में की गई 4,000 करोड़ रुपये की कटौती को वापस लेते हुए इसे पुनः...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur to Be Made Dengue-Free,

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /May 18 : The district administration has launched extensive preparations to prevent seasonal diseases such as dengue and chikungunya. Deputy Commissioner Ashika Jain chaired a key district-level meeting at the district administrative...
article-image
पंजाब

जसमीत सिंह को डीएम साइंस तथा संबंधित बीएमज ने 3600 रुपए की नगद राशि तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

होशियारपुर :  शिक्षा सचिव माननीय कृष्ण कुमार जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरजीत सिंह तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राकेश कुमार के दिशा निर्देशों के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक तथा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!