खुशखबरी – राशन डिपो में फरवरी से 16.65 लाख राशनकार्ड धारकों को मिलेगा ये चीज, CM ऑफिस पहुंची फाइल

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के 16.65 लाख राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है। फरवरी से राशन डिपो में उपभोक्ताओं को सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। सरसों और रिफाइंड तेल की खरीद से जुड़ी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी। बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर से उपभोक्ता सरसों तेल का इंतजार कर रहे थे।
तेल की कीमत में बढ़ोतरी बनी बाधा :   अक्टूबर तक उपभोक्ताओं को सरसों तेल 123-129 रुपये प्रति लीटर और रिफाइंड तेल 97 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध था। लेकिन बीते तीन महीनों में सरसों तेल की कीमत बढ़कर 150 रुपये प्रति लीटर हो गई, जिससे वितरण में देरी हुई। राज्य नागरिक खाद्य आपूर्ति निगम और राज्यस्तरीय खरीद कमेटी ने खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली है। सरसों तेल अब एल-वन मूल्य पर मिलेगा।
2.65 लाख उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा सस्ता राशन :  ई-केवाईसी की औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण 2.65 लाख उपभोक्ताओं को सस्ता राशन नहीं मिलेगा। प्रदेश में कुल 19.30 लाख राशनकार्ड धारक हैं, लेकिन फिलहाल केवल 16.65 लाख लोगों को ही रियायती दरों पर राशन दिया जाएगा।
खनन रोकथाम के लिए 80 सुरक्षकों की नियुक्ति :  अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सरकार 80 खनन सुरक्षकों की नियुक्ति करेगी। यह फाइल भी मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच चुकी है और स्वीकृति मिलने के बाद औपचारिकताएं शुरू होंगी। अवैध खनन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेलों में हाथ-पैर धोकर ही श्रद्धालुओं को मिलेगी प्रवेश की अनुमति, 6 फीट की दूरी भी रखनी होगी

ऊना: चिंतपूर्णी में 9-16 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी कर दी है। इस संबंध में मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की ऊर्जा विभाग की बैठक की अध्यक्षता : सौर ऊर्जा स्थापित करने की योजना की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ आज यहां आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में सौर ऊर्जा योजनाओं की रूपरेखा जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए तत्तापानी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में 39 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एएम नाथ।  करसोग, 23 जनवरी :  स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज तत्तापानी में पर्यटन उद्योग से जुड़े कर्मचारियों व अन्य लोगों की स्वास्थ्य जांच...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पालमपुर बस स्टैंड को विकसित करने के लिए बनेगा मास्टर प्लान: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

बस स्टैंड का किया निरीक्षण, ग्वाल टिल्ला में नुक्सान का लिया जायजा पालमपुर, 21 अगस्त। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर बस स्टैंड के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि लोगों को...
Translate »
error: Content is protected !!