खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा कांगड़ : पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल का डोबरमैन नस्ल का डॉग जिप्सी रहा चैम्पियन ऑफ द डॉग शॉ

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे और अंतिम दिन कांगड़ मैदान दिनभर विविध खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। जन हर्षोल्लास और सहभागिता के इन आयोजनों में लोगों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इनमें से अनेक आयोजनों में शक्त कर प्रतिभागियों की हौसलाफजाई की।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न सरकारी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, महिला मंडलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में डॉग शो, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रस्साकसी समूह नृत्य, नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद तथा महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं।
May be an image of 9 people and text
वहीं, पुरुष वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में बढेड़ा की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी।  समारोह में विजयी प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
समापन दिवस का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक पशुप्रेमी विभिन्न नस्लों के अपने पालतू कुत्तों के साथ आए । कुत्तों के करतबों एवं स्वास्थ्य मानकों के आधार पर मार्क्स दिए गए। इसमें वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, लालड़ी के सर्जन डॉ. मनोज शर्मा, पशु चिकित्सालय, मज़ारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा और वेटरनरी पॉलीक्लिनिक ललड़ी की चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नेहा चौहान ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।
May be an image of 5 people, crowd and text
इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में मंजिन्दर सिंह के मेजर नाम के बुली नस्ल के कुत्ते को प्रथम आंका गया। जबकि गगन जसवाल का गद्दी नस्ल का कुत्ता सारा और बलकार सिंह का बुली नस्ल का जोड़ा नाम का श्वान तीसरे स्थान पर रहा।
May be an image of 6 people and people studying
मध्यम नस्ल श्रेणी में लक्ष्य के साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते स्काई को प्रथम आंका गया जबकि अमनप्रीत के चार्ली को दूसरे स्थान और रजत के बुल डॉग बोलो को तीसरे स्थान पर आंका गया।
छोटी नस्ल श्रेणी में वरुण के टॉय पॉम नस्ल के मैक्स को प्रथम, राजन गुलेरिया के दासहूंड नस्ल के जैरी को द्वितीय और गुरप्रीत के शिहत्जु नस्ल के कूकी को तृतीय स्थान पर आंका गया। साथ ही पप्प ऑफ द शो अंश के बुली नस्ल के भोला को चुना गया, जबकि चैम्पियन ऑफ द शॉ पुलिस लाइन झलेड़ा के शाशिपाल डोबरमैन नस्ल का जिप्सी रहा।
May be an image of 6 people and text
अंतिम दिन इन स्कूलों ने किया प्रतिभाग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़, रोड़ा, बालीवाल, कुठारबीत, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बल्लां, पूबोवाल, पोलियां बीत, बाथू, बाथड़ी, भटकलां, नंगल कलां, ललड़ी, पालकवाह, नंगल खुर्द के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक गणेश दत्त बरवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्र में संशोधन तथा स्थानांतरण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित : सेक्टर अधिकारियों के माध्यम से मतदान केंद्रों का निरीक्षण करवाया गया – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :    भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों में संशोधन तथा नए भवन में स्थानांतरित करने के विषय में आज यहां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक...
article-image
पंजाब

Special ceremony in honor of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2 :  Dr. Daljeet Singh Ajnoha, who made his mark in journalism for almost three decades and was born in the village of Ajnoha, was honored with an Honorary Doctorate (PhD) degree by Cedarbrook...
article-image
पंजाब , समाचार

सीएम भगवंत मान ने पंजाब बोर्ड टॉपर्स के लिए बदला नियम : जन्मतिथि नहीं तय होगी रैंक, बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के अंक समान होंगे, तो सभी को संयुक्त रूप से समान रैंक दी जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। बता दें कि अब यदि दो या अधिक छात्र समान अंक प्राप्त करते हैं, तो उनकी रैंकिंग जन्मतिथि के...
article-image
पंजाब

भारत में लायंस इंटरनेशनल का 70वां जन्मदिन फलदार-फूलदार-छांददार और औषधीयुक्त पौधों लगाकर मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा: लायंस इंटरनेशनल यूएनओ के चार्टर के अनुसार चलने वाली दुनिया के 200 से अधिक देशों में समाज सेवा के काम करने वाली सबसे बड़ी गैर सरकारी संस्था है। जिसके 50 हजार के...
Translate »
error: Content is protected !!