खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में बेहतरीन काम कर रही है पंजाब सरकार : ब्रम शंकर ज़िम्पा

by
 विधायक ने गांव नंगल शहीदां में खेल मैदान का किया उद्घाटन
होशियारपुर, 5 मई:  विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने गांव नंगल शहीदां में नवनिर्मित खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

विधायक ज़िम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पहले चरण में पूरे प्रदेश में 3100 खेल मैदान विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 खेल मैदान स्थानीय जरूरतों के अनुसार बनाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को अपने गांवों के नजदीक ही खेल सुविधाएं मिल सकें और वे नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रह सकें।

उन्होंने कहा कि यह खेल मैदान केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा। यहां सुबह और शाम सैर करने तथा टहलने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे लोगों की सेहत में सुधार आएगा।

विधायक ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गांवों में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में यहां से प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। आज ही गांव के लोग जो मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गयाना मंदिर के अलावा अन्य स्थानों के दर्शन कर लौटे हैं।

इस अवसर पर सरपंच नंगल शहीदां सरबजीत कौर, ब्लॉक समिति सदस्य और वाइस चेयरमैन हरदीप कौर, जिला परिषद सदस्य कुलजीत सिंह, यूथ अध्यक्ष प्रितपाल सिंह जी, एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी जी, ब्लॉक अध्यक्ष अमनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह काका, प्रिंस सैनी पंच नंगल शहीदां, सरपंच बिलासपुर सुरजीत पाल, सरपंच सिंहपुर सुखविंदर सिंह, सरपंच मेहतपुर गुरविंदर कौर, सरपंच जहान खेला परवीन, सरपंच महिलावाली हरप्रीत कौर, सरपंच बूथगढ़ सतनाम सिंह, सरपंच नौ ग्राम जसविंदर कौर, चक्क साधु से सरपंच अमरजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी गहलोत ने दिया इस्तीफा इस्तीफा : शीशमहल’ और यमुना का किया जिक्र, कहा- और कोई नहीं बचा था विकल्प

दिल्ली की राजनीति में बड़ी खलबली मच गई है. आम आदमी पार्टी की  सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने आप से रिजाइन करते...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार गरीबों के अधिकार छीनने पर आमादा : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर करने के खिलाफ 11 जनवरी को हरियाणा भर में कांग्रेस एएम नाथ। चंडीगढ़/सिरसा/फतेहाबाद, 10 जनवरी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी...
article-image
पंजाब

स्‍वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर किए 31 सरकारी स्‍कूलों के नाम

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्‍य के 31 स्‍कूलों के नाम स्‍वंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर कर दिया है। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद स्‍वतंत्रता...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जीवन जागृति मंच गढ़शंकर की टीम ने  82 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगाए रिफ्लेक्टर

गढ़शंकर : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को समर्पित, जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर की टीम ने कीमती इंसानी जानें बचाने की कोशिश के तहत कोऑपरेटिव शुगर मिल नवांशहर में ट्रैक्टर ड्राइवरों को ट्रैफिक...
Translate »
error: Content is protected !!