खेल अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण – राम कुमार चौधरी

by

नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

बीबीएन, 23 जनवरी : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुसाशित बनाकर उनमें टीम वर्क, नेतृत्व और हार-जीत को विनम्रता के साथ स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करते हैं। राम कुमार चौधरी शुक्रवार को सोलन ज़िला के नालागढ़ में आयोजित पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। युवाओं की ऊर्जा, उनका जोश और उनके सपने देश व प्रदेश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल से जहां युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से ऊर्जावान बनते हैं वहीं नेतृत्व जैसे बेहतरीन गुण उनमें विकसित होते हैं।
विधायक ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में भी खेल अहम हैं। इसी दृष्टिकोण से प्रदेश सरकार ने युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न सकारात्मक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जानी वाली डाइट मनी को 400 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 240 रुपए से बढ़कार 400 रुपए तथा ज़िला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 240 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए किया गया है।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों में बेहतर करने और नशे से दूर रखने के लिए गम्भीर है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध निर्णायक और ऐतिहासिक मुहिम आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मादक पदार्थ चिट्टा, हेरोइन तथा सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार पर प्रहार करने के लिए कड़े कानून और व्यापक जन-जागरण को एक साथ जोड़कर एक सशक्त रणनीति बनाई है।
राम कुमार चौधरी ने हिमाचल प्रदेश की विजेता टीम को 51 हजार रुपए तथा हरियाणा की उप विजेता टीम को 21 हजार रुपए की राशि अपनी ओर से प्रदान की।
राम कुमार चौधरी और हरदीप सिंह बावा ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विधायक ने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान सभी राज्यों के खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, खेल भावना एवं आपसी भाईचारे ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। उन्होंने आशा जताई कि प्रतिभागी अपने साथ नालागढ़ की सुखद स्मृतियां लेकर लौटेंगे।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
ज़िला सोलन के कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, कांग्रेस नेता हुस्न चंद ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, पुलिस उपाधीक्षक नालागढ़ भीष्म ठाकुर, शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश चंद नेगी, उप निदेशक उच्च शिक्षा मोहिंदर चंद पिरटा, उप निदेशक उच्च शिक्षा (क्वालिटी) सोलन राजेंद्र वर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा सोलन गोपाल सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल संघ के सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) अजय पांटा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित देश के 28 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) की कार्य प्रणाली की समीक्षा कर निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 450 मेगावाट की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने बरियाल स्कूल में नवाजे मेधावी छात्र : शिक्षक बच्चों के सबसे बड़े प्रेरक व मार्गदर्शक: कृषि मंत्री चंद्र कुमार

नगरोटा सूरियां,11 जनवरी। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि शिक्षक बच्चों के लिए सबसे बड़े प्रेरक और मार्गदर्शक होते हैं जिनसे बच्चे आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बंगाणा के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया : 12 श्रद्धालु घायल, सभी पंजाब के कपूरथला और जालंधर के निवासी

बंगाणा : थाना बंगाणा के तहत तलाई मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर पहाड़ी से जा टकराया। हादसे में 12 श्रद्धालु घायल हो गए। उनका उपचार क्षेत्रीय अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!