खेल मैदान से लाश आएगी तो कौन भेजेगा अपने बेटे को खेलने : सीएम भगवंत मान

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब खेल मैदान से इस तरह लाश आएगी तो कौन अपने बेटे को खेलने के लिए भेजेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह को हादसों को देखते हुए पूरे देश के खेल मैदानों को रिव्यू किया जाना चाहिए और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और जो भी दोषी है उसके खिलाफ कारवाई की जाए।

इसके अलावा सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा दी गई सांसद निधि खर्च न किये जाने पर भी सवाल उठाएं और कहा कि अगर समय पर सांसद निधि खर्च की जाती तो आज यह हादसा नहीं होता। वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गांव लाखनमाजरा पहुंचे और राष्ट्रीय खिलाड़ी मृतक हार्दिक के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना को देखते हुए प्रधानमंत्री व केंद्रीय खेल मंत्री को एक्शन लेना चाहिए और भविष्य में इस तरह का हादसा न हो इसके लिए जरुरी कदम उठाना चाहिए, उन्होंने कहा कि 2030 में होने वाले कॉम्नवेल्थ खेलों को देखते हुए अभी से देश को इसके लिए तैयार होना चाहिए। उन्होंनें कहा कि हरियाणा की क्या यही खेल नीति है और इसके रिजल्ट सबके सामने है।

खेल प्रेमी होने के नाते आया हूंः सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेल प्रेमी होने के नाते आया है, यहां पर कोई राजनीति करने नहीं आया हूं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के परिजनों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा भी इतना मिले कि परिजनों को ठोकरें ना खानी पडे़। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही का जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 14 जुलाई : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। कैंप दौरान...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों के शिष्टमंडल ने पूर्व सैनिकों के कृषि कर्जे माफ करने, गढ़शंकर में कैंटीन खोलने की माग को लेकर सांसद तिवारी से की मुलाकात

गढ़शंकर ।  सूबेदार केवाल सिंह, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, सूबेदार मेजर माखन सिंह, कैप्टन राम सिंह, कैप्टन तलविंदर सिंह, फौजी बख्शीश सिंह, आदि के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों...
article-image
पंजाब

शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाने पर संसद परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन : भाजपा ने विपक्ष के आरोप का किया खंडन

नई दिल्ली :  पंजाब के किसानों को शंभू और कनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का मुद्दा आज संसद में गर्मागर्मी का कारण बना रहा. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद में मकर द्वार पर...
article-image
पंजाब

मोंरावाली में सात आठ हमलावरों ने सात आठ राऊड फायर किए दो दीवारों पर लगे, ईनोवा गाड़ी तोड़ डाली

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में देर रात साढ़े बारह वजे दो कारों में स्वार सात आठ युवकों ने जसविंदर सिंह की ईनोवा गाड़ी तोड़ डाली और दीवारों पर सात आठ राऊड गोलियां चलाई। पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!