होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र की 11 सर्वसम्मति से बनी ग्राम पंचायतों को विधायक जिम्पा ने किया सम्मानित

by
होशियारपुर, 13 अक्टूबर :  होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विधानसभा क्षेत्र की 57 में से 11 सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होशियारपुर की ग्राम पंचायतों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जो सामूहिक निर्णय लिया है, वह गांवों की एकता को और भी सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेना न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया का आदर्श उदाहरण है, बल्कि इससे ग्रामीण विकास के नए द्वार भी खुलेंगे।
ब्रम शंकर जिम्पा ने घोषणा की कि पंजाब सरकार की ओर से इन पंचायतों को विशेष अनुदान के रूप में पांच लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि गांवों के स्टेडियम, स्कूल या अस्पताल के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने वादे के अनुसार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और गांवों का संपूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
विधायक जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर की पंचायतों का यह कदम गांवों की एकता और सद्भावना को बढ़ावा देगा। पंचायतों द्वारा सर्वसम्मति से किए गए चुनाव यह दर्शाते हैं कि ग्रामीण समाज ने विकास के लिए मिलकर काम करने का मन बना लिया है। इससे गांवों में आपसी सहयोग और सामंजस्य भी बढ़ेगा।
ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सर्वसम्मति से बनी पंचायतें ग्रामीण लोकतंत्र और एकता की मिसाल हैं। यह पंचायतें गांवों के विकास के साथ-साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करेंगी। पंजाब सरकार इन पंचायतों के प्रयासों को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
इस अवसर पर जिन पंचायतों को सम्मानित किया गया, उनमें धीरोवाल की सरपंच बलवीर कौर, बहादुरपुर बाहियां के सरपंच मांगी लाल, बिलासपुर के सरपंच सुरजीत सिंह, उपरलियां खड़कां की सरपंच कुलविंदर कौर, जेसीटी चौहाल की सरपंच माला देवी, बसी हस्त खां के सरपंच अमरजीत सिंह, नारू नंगल गांव की सरपंच तलविंदर कौर, बसी जमाल खां के सरपंच जतिंदर पाल सिंह, मोहल्ला रामगढ़ चौहाल की सरपंच पूनम, श्री गुरु रविदास नगर आदमवाल की सरपंच कुलविंदर कौर, मोचपुर की सरपंच निशा शामिल थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ज्योति शर्मा बनी सरकारी स्कूलों का मान, सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर पीएचडी करने बिना किसी खर्च के स्कॉलरशिप पर जा रही है अमेरिका

गढ़शंकर: जहां लोग लाखों रुपए खर्च कर महंगे कानवैंट स्कूलों में बच्चों को पढ़ा कर उनके अच्छे भविष्य की इच्छा रखते हैं और कहीं ना कहीं सरकारी स्कूलों के प्रति उनकी दृष्टि अच्छी नहीं...
article-image
पंजाब

सरकार के मुलाजम विरोधी फैसलों के खिलाफ समूह मुलाजम आठ व नौ जुलाई को टूल डाऊन हड़ताल करेगें

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसज फैडरेशन ईकाई गढ़शंकर की मीटिंग गांधी पार्क में मीटिंग हुई। जिसमें गत समय में कर्मचारी संघर्षो का रिवयू किया गया और आने वाले समय में संघर्षो की रूप रेखा तैयार...
article-image
पंजाब

सांसद डा. चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा होशियारपुर, 1 जुलाई : विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!