खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 14 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है, यही कारण है कि पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत ब्लाक स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर खेल मुकाबलों का आयोजन किया गया। वे आज जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाए जा रहे स्व. सुशील शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट के क्र्वाटर फाइनल मैच के दौरान बतौर मुख्यातिथि खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला, सचिव डा. रमन घई भी मौजूद थे। इस मौकै पर कैबिनेट मंत्री की ओर से पंजाब के लिए खेलने वाले व पंजाब कैंपों में चयनित क्रिकेटरों को भी सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री ने स्व. सुशील शर्मा जी का क्रिकेट को बहुत योगदान है और उन्होंने बतौर क्रिकेट कोच क्रिकेट को बहुत समय दिया। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि वे होशियारपुर से संबंधित थे। उन्होंने जिला क्रिकेट एसोएिसशन के प्रयास को सराहते हुए कहा कि होशियारपुर को क्रिकेट के क्षेत्र में बुलंदियों तक ले जाने में एसोसिएशन का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने एसोसिएशन को आश्वासन दिलाया कि होशियारपुर में क्रिकेट को प्रोत्साहित करने में पंजाब सरकार की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने एसोसिएशन को लगातार ऐसी प्रतियोगिताएं करवाने के लिए प्रेरित किया ताकि क्रिकेट को और प्रफुल्लित किया जा सके। इससे पहले उन्होंने खिलाडिय़ों से बातचीत कर उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस मौके पर जतिंदर सूद, राजकुमार सैनी, जसवीर सिंह, सुभाष शर्मा, पार्षद हरजिंदर नीटा, मनोज ओहरी, विवेक साहनी, डा. पंकज, डा. अवनीश ओहरी, योगराज ठाकुर, साहिल वैद, चिंटू हंस, होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सेलेक्टर दीपक कुमार, नरेश कालू, जिला कोच दलजीत सिंह, दलजीत धीमान, जिला वूमैन कोच दविंदर कौर कल्याण, ट्रेनर कुलदीप धामी, करन सैनी, अर्जुन जौंटी, कुलवीर सिंह, करन चावला, रमनदीप सिंह, करन शर्मा, पारुल सग्गड़, गौरव वालिया, सुमेश सोनी, डा. पवन कालिया, डा. विजय कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

88 वर्षीय माता संतोष बसंद का मरणोपरांत शरीर दान

गढ़शंकर, 17 फरवरी : रोटरी आई बैंक तथा कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी के सहयोग से 88 वर्षीय  माता संतोष बसंद राय पत्नी राम सरूप बसंद राय निवासी गढ़शंकर  का पार्थव शरीर उनकी इच्छा अनुसार उनकी...
article-image
पंजाब

वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा लगाए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 146 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

बड़ी संख्या में क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां हुई शामिल गढ़शंकर :  वॉयस ऑफ द पीपल एवं ब्लड डोनर्स क्लब एरिया बीत (पंजाब एवं हिमाचल) द्वारा अड्डा झुंगियां में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शीतला मंदिर...
article-image
पंजाब , समाचार

गरजे सुखबीर सिंह बादल : भावुक होते हुए कहा – क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा

माघी मेले पर मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल की काॅन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खूब गरजे। बादल ने सांसद अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नई...
Translate »
error: Content is protected !!