खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं : पवन दीवान

by

द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स का बेल्ट अवॉर्ड और सम्मान समारोह आयोजित

लुधियाना, 7 मार्च: खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, इसलिए हर व्यक्ति को किसी न किसी खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। यह शब्द लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने आज द ग्रेट स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के बेल्ट अवॉर्ड और सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों और प्रबंधकों को संबोधित करते हुए कहे।

इस अवसर पर दीवान ने आत्मरक्षा में मार्शल आर्ट्स की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए, कहा कि हर व्यक्ति अपनी आत्मसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्शल आर्ट्स जरूर सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बच्चों से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की।

इससे पहले स्कूल के प्रमुख गौरव सचदेवा ने दीवान और उनके साथियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर दीवान और प्रबंधकों द्वारा विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
इनमें अंडर-19 लड़कियों की राष्ट्रीय स्कूल खेलों में रजत पदक जीतने वाले नैतिक सचदेवा, अंडर-14 में कांस्य पदक जीतने वाली सहजलिन कौर, अंडर-19 लड़कियों की स्कूल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली वंशिका यादव, जज-बी अचीव रहे चंचल सिंह, ब्लैक बेल्ट सेकेंड डैन मनशा और ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डैन कनीषा का विशेष सम्मान किया गया।

इसके अलावा, येलो बेल्ट प्राप्त करने वालों में चरण प्रीत, गुरमान सिंह, मानविक, एमीयर, नविक्षा, एशलीन, अर्जुन, अनाहिता और रयान आदि व ऑरेंज बेल्ट पाने वाले फतेह सिंह, ग्रीन बेल्ट पाने वालों में ऐशप्रीत कौर और जगशान तथा ब्राउन बेल्ट पाने वाले गुर साहिब सिंह और सहजलीन कौर शामिल रहे।

जहां अन्य के अलावा, पुलकित चौधरी, तेजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह वालिया, सहित संस्था के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएपी व अन्य खादों से टैगिंग करने वाले खाद डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : 01 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने खाद की बिक्री वाले डीलरों को सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि किसानों को किसी भी खाद की बिक्री के दौरान अगर कोई...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर डाली राष्ट्र विरोधी पोस्ट, आरोपी सुलेमान गिरफ्तार; 12 जून तक पुलिस रिमांड पर

 पांवटा साहिब :  सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सुलेमान को पांवटा पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोपहर बाद आरोपी को पांवटा साहिब अदालत...
article-image
पंजाब

सोनालिका इंडस्ट्रीज का डीलरशिप नेटवर्क 1000 तक पहुंचाने की योजना: फिलिप वर्गीज

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में सोनालिका इंडस्ट्रीज के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फिलिप वर्गीज ने भारत में कंपनी के विस्तार और कृषि तकनीक में क्रांति लाने की...
Translate »
error: Content is protected !!