गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की शिरकत : व्यापारी वर्ग समाज का अहम हिस्सा: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 29 नवंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और देश व प्रदेश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए वचनबद्ध है। वे गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ दी होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, मार्किट के प्रधान राजू खत्री व चेयरमैन कुलदीप गोयल भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की संभाल के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और प्रदेश में भय मुक्त माहौल बनाकर सरकार ने व्यापार के और अवसर बढ़ाएं है, जिसके चलते प्रदेश में बड़े स्तर पर निवेश भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक कार्यों में व्यापार वर्ग के भाईयों ने हमेशा अहम योगदान दिया है और वे उम्मीद करते है कि भविष्य में भी समाज कल्याण के लिए व्यापारी वर्ग इसी तरह आगे आता रहेगा। उन्होंने इस दौरान गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट को विश्वास दिलाया कि उनकी हर जायज मांग को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर पार्षद विजय अग्रवाल, वरिंदर शर्मा बिंदू, संतोष सैनी, वरिंदर वैद, मंजीत कौर, अजय वर्मा, जगदीश अग्रवाल, मास्टर सतपाल के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा मनन में श्री मद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ निरंतर जारी : श्री मद भागवत कथा का 27 अगस्त को होगा समापन समारोह

भागवत की कथा सुनने से पितृ दोष दूर होता है मन में शांति घर के सब दुख दूर हो जाते हैं/आचार्य श्री नारायण दत्त शास्त्री होशियारपुर/दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के गांव मनन के प्राचीन...
article-image
पंजाब

मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन कर कारवाई की मांग की

अबोहर :  गांव दानेवाला सतकोसी में मृत गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसीटने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
पंजाब

बुजुर्ग दंपती को शिवसेना नेता ने सरेआम पीटा: घर में तोड़फोड़ की, महिला के खींचे बाल

लुधियाना : शिवसेना नेता ने दंपती से मारपीट की है। लुधियाना के हैबोवाल की दुर्गा कॉलोनी इलाके में मकान के विवाद को लेकर शिवसेना नेता ने अपने साथियों के साथ पति-पत्नी के साथ बुरी...
Translate »
error: Content is protected !!