गऊशाला में घुसा दरिंदा, दुपट्टे से बांधा मुंह, फिर नाबालिग लड़की से कर डाली हैवानियत की हदें पार

by

एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में गऊशाला में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। तीसा थाना के अनुसार एक गांव में नाबालिगा गऊशाला में गई हुई थी। इस दौरान गांव का एक युवक भी गऊशाला में घुस गया। इसके बाद युवक ने उससे जबरदस्ती शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध के बावजूद युवक ने उसका मुंह दुपट्टे से बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। युवक द्वारा पीड़िता को डराया-धमकाया भी गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान पीड़िता रो रही थी तो एक युवक ने उसे देख लिया। इसके बाद उसने घटना के बारे में उसके परिवार वालों को सूचना दी। वहीं परिवार के सदस्यों ने पीड़िता से पूछा तो उसने अपने साथ हुई सारी आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़िता ने तीसा थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल तीसा अस्पताल में करवाया।
वहीं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अभी तक फरार है। वहीं पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया जांच निशुल्क : डॉ. रघबीर

विश्व मलेरिया दिवस पर पोस्सी में जागरूकता गोष्ठी गढ़शंकर : विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी में एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में बलॉक स्तरीय मलेरिया जागरूकता गोष्ठी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में मंदिर में रखे दान पात्र को ले गया चोर, CCTV में कैद

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा शहर के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में गौ माता सेवा के लिए रखे गए दान पात्र को युवक ने चुरा लिया। दान पात्र चोरी होने की पूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों को बनाएं लोक कलाओं के संवर्द्धन का माध्यम – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न मेलोें एवं उत्सवों को लोक कलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!