गऊ सेवा के लिए इकत्रित्त किये करीब सवा सौ करोड़ रु की गऊ सेंस की रकम खुर्द – वुर्द कर गई पंजाब सरकार – तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आम आदमी पार्टी सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार का सवा लाख़ करोड़ रु कर्ज़ा लेकर भी पेट नहीं भरा तो गऊ सेवा के लिए इकत्रित्त किया जाने वाला गऊ सेंस खुर्द -वुर्द करना शुरू कर दिया है । उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली सरकार के समय 2014 में सरकारी तथा संस्थागत गऊ शालाओं के लिए फंड उपलब्ध करवाने के लिए गऊ सेंस लगाया गया था। जिसके अंर्तगत सीमेंट ,बिजली ,दोपहिया तथा चौपहिया वाहन ,अंग्रेजी ,देसी शराब तथा वीयर व मैरिज पेलिसों से गऊ सेंस इकत्रित्त किया जाना शुरू किया था। उस समय सरकार ने जिला वार सरकारी गऊ शाले भी चलानी शुरू कर दी थी ताकि गऊ वंश जो सड़को पर घूमते है तथा कई तरह की दुर्घटनाओं का कारण बनते है उसे सम्मान पूर्वक गऊ शालाये में रख कर का भरण पोषण किया जा सके।उन्होंने कहा कि न ही सही ढंग से गऊ सेंस इकत्रित्त किया गया तथा न ही उसे खर्च करने के लिए कोई नियम बनाए गए व उसका ओडिट करवाया गया। इस बात का खुलासा पंजाब विधान सभा की सुवाडिर्नेट लेजिसलेशन कमेटी ने करते हुए सरकार पर आरोप लगाया है कि 12 वर्ष बीत जाने पर भी सरकार ने न ही गऊ सेंस के नियम बनाय है तथा न ही औडिटर जनरल से इसका हिसाब -किताब ओडित करवाया गया है। कमेटी की रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि मैरिज पेलिसों व अन्य स्रोतों से इसे वसूला भी है नहीं जाता। सबसे गंभीर आरोप यह है कि गऊ सेंस के 118 करोड़ रु खुर्द -वुर्द कर दिए गए है.जिनके बारे में कुछ भी पता नही चल रहा। श्री सूद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा गऊ शालाओ की मदद करने की बजाए या गऊ वंश के लिए रखी गई गऊ चर भूमि से नजाइज कब्जे हटाने कि बजाय सरकार ने गऊ माता के लिए इकत्रित्त किया गऊ सेंस ही खुर्द -वुर्द करना शुरू कर दिया है जो कि अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान से पूछते हुए कहा है कि क्या वह इस घपलेबाजी का पर्दाफ़ाश करके गऊ वंश को न्याय दिलवाएगे?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चार टुकड़ों में व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद

लुधियाना  : लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बरामद हुई। रेलवे कर्मचारी से सूचना पाकर मौके पर पहुंची RPF और GRP दोनों एजेंसियों की पुलिस ने...
article-image
पंजाब

Joint and Concrete Efforts Must

Hoshiarpur/ July 23/ Daljeet Ajnoha :  Additional Deputy Commissioner (General) Amarbir Kaur Bhullar emphasized the need for joint and effective efforts to combat drug abuse while addressing a meeting with officials from various departments...
article-image
पंजाब

कोलकाता में तैनात महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के विरोध में गढ़शंकर प्रदर्शन

गढ़शंकर। पश्चिम बंगाल के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोलकाता में तैनात एक महिला डॉक्टर और देश के विभिन्न हिस्सों में छोटी बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
Translate »
error: Content is protected !!