गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

by
एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब समां बांधा। इन आयोजनों ने मंडी नगर की स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश के लम्हों को और भी खूबसूरत व यादगार बना दिया।
धर्मपुर से विधायक एवं मंडी शिवरात्रि महोत्सव आमसभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर भी समापन अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उन्हें सम्मानित किया।
चंद्रशेखर ने कहा कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव इस मायने में विशेष है कि मंडी नगर अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस उपलक्ष्य में मंडी साहित्य उत्सव, शाम-ए-गज़ल, भजन संध्या, ब्यास आरती व लेजर शो जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल की गई हैं। रविवार को ब्यास आरती में उप मुख्यमंत्री विशेष तौर पर शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं में भी हिमाचल के कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है।
आज की ग़ज़ल संध्या में उभरते गज़ल गायक ऋषभ भारद्वाज एवं कुलदीप ने एक से एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। मंडी के उभरते गायक पुष्पराज ने भी गज़लें पेश कीं। ऐतिहासिक घंटाघर के सामने रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे संकन गार्डन की छटा इस दौरान देखते ही बन रही थी।
इस अवसर पर नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, उपमंडलाधिकारी (ना.) रूपिंदर कौर, भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीविक्षाधीन अधिकारी डॉ. मनु वर्मा, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी सहित साहित्यिक जगत से जुड़ी विभूतियां एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव : मेले में इस बार शामिल की जाएंगी नई गतिविधियां : कैप्टन रणजीत सिंह

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ की बैठक उपसमितियों का गठन करके अधिकारियों को सौंपी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एएम नाथ।  सुजानपुर 29 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने होली मेला मैड़ी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ऊना, 6 मार्च – जिला ऊना के अंब उपमंडल स्थित मैड़ी में चल रहे होली मेला का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला परिसर क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा...
हिमाचल प्रदेश

DC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित :

शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!