गढ़शंकर क्षेत्र में 8 नए मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे शीघ्र- रौड़ी

by

गढ़शंकर, 10 दिसम्बर : आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव से पूर्व जनता से किये गये वादे “हर गांव मोहल्ला क्लीनिक” के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र के गढ़शंकर के विभिन्न गांवों में 8 नये आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर के विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। श्री रौड़ी ने कहा कि पहला आम आदमी क्लीनिक हलके के बसियाला गांव में खोला गया था, जहां से प्रतिदिन लगभग 100 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं और अब 8 नये आम आदमी क्लीनिक खोले जा रहे हैं जिनकी सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। जल्द ही लोगों को समर्पित किये जाएंगे। श्री रौड़ी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के पनाम, रामपुर बिल्ड़ों, पदराना, बट्ठलां, पोसी, पालदी, बिंजो, मोरांवाली गांवों में आम आदमी क्लीनिक जल्द ही लोगों को समर्पित किये जायेंगे। श्री रौड़ी ने कहा कि इन क्लीनिकों में एक विशेषज्ञ चिकित्सक, प्रयोगशाला के अलावा सभी आवश्यक दवाएं निःशुल्क दी जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग…पेशी पर आए युवक की मौत, मचा हड़कंप

अबोहर : अबोहर के कोर्ट परिसर में आज सुबह फायरिंग की घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बता दें कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कोर्ट की पार्किंग में फायरिंग कर दी, जिसमें...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिड टिप्परों पर पुलिस का शिकंजा, चार से पांच गुणा अधिक रेत लेकर जा रहे दो टिप्पर चालकों पर मामला दर्ज

नंगल-  नंगल  पुलिस ने दो टिप्पर चालकों पर बिल से अधिक रेत लेकर जाने के आरोप के अधीन मामला दर्ज किया है। दर्ज एफ.आई.आर अनुसार चालकों ने टिप्परों मे बिल से चार और पांच...
article-image
पंजाब

अज्ञात मोटरसाईकल कंडी नहर के निकट झाडिय़ों से बरामद

गढ़शंकर। गांव चक्क रौतां के निकट कंडी नहर के पास अज्ञात मोटरसाईकल पुलिस ने बरामद कर जांच शुरू कर दी है। कंडी नहर के निकट सप्लैंडर प्लस मोटरसाईकल झाडिय़ों में पड़ा था जो कई...
Translate »
error: Content is protected !!