गढ़शंकर l गढ़शंकर शहर की सुख-शांति और खुशहाली की कामना को लेकर सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्री कृष्ण लीला मेले के अवसर पर पवित्र हवन यज्ञ करवाया गया। इसके उपरांत शुक्रवार को गौशाला से श्री कृष्ण लीला ग्राउंड तक भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री कृष्ण लीला मेला प्रबंधक कमेटी के प्रधान राणा चंद्रभान, समाजसेवी दलजीत सिंह बैस और राजीव राणा ने बताया कि मेले के तहत 13 से 19 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। वहीं, 22 से 24 नवंबर तक कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को 60 किलोग्राम भार वर्ग में कबड्डी मुकाबले होंगे, जबकि 23 नवंबर को ऑल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 24 नवंबर को कुश्ती के रोमांचक मुकाबले होंगे तथा शाम 5 बजे भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
इस अवसर पर कुलबीर सिंह जेई, दविंदर राणा, जरनैल सिंह राणा, कांग्रेस नेता अमरप्रीत सिंह लाली, नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शूका, दलजीत सिंह बैस, भजन सिंह ठेकेदार, रवन समुंदड़ा, रिंकू चांदपुरी, ठेकेदार योगेश कुमार बंटी, संजीव कटारिया, नवीन बस्सी, राजीव राणा, डॉ. करमजीत, हैप्पी घई, विनय कुमार, बलविंदर टोनी, जगमोहन राणा, मार्शल बिलड़ो, हरबंस भट्टी, रविंदर गौतम, राणा उदय भान सिंह, बीएन संघा सहित कमेटी के अन्य सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
