गढ़शंकर में श्री कृष्ण लीला मेले की झंडा रस्म अदा, 20 नवंबर से होगा भव्य आयोजन

by

13 से 19 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा श्री कृष्ण लीला मेला

गढ़शंकर, 11 अक्टूबर। गढ़शंकर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार श्री कृष्ण लीला मेले की झंडा रस्म श्रद्धा और उत्साह के साथ अदा की गई। नवरात्र के पहले दिन आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान सबसे पहले श्री राम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई और श्री कृष्ण लीला मेला मैदान में ध्वज स्थापित किया गया।

श्री कृष्ण लीला मेला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राणा चंद्रभान, दलजीत सिंह और राजीव राणा ने बताया कि मेले के उपलक्ष्य में 13 से 19 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 20 से 24 नवंबर तक श्री कृष्ण लीला मेला धूमधाम से आयोजित होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और धार्मिक आयोजनों की शोभा बढ़ाने की अपील की।

इस अवसर पर कुलबीर सिंह जेई, दविंदर राणा, जरनैल सिंह राणा, राकेश कपूर, राजीव राणा, डॉ. करमजीत, दलजीत सिंह, विनय कुमार, बलविंदर टोनी, मार्शल बिल्लो, हरबंस भट्टी, रविंदर गौतम, राणा उदे भान सिंह, बीएन संघा, अजय राणा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

 माहिलपुर , 19 जनवरी : माहिलपुर – गढ़शंकर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार ए एस...
article-image
पंजाब

SP को 2 घंटे कोर्ट रूम के बाहर किया खड़ा – जयपुर कोर्ट में जज ने : इस वजह से मिली ‘सजा’

जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट क्रम-6, कल्पना पारीक की अदालत में 27 मार्च का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. कोर्ट रूम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक...
Translate »
error: Content is protected !!