गढ़शंकर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना : यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by

गढ़शंकर , 19 दिसंबर:   मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने श्री सालासर धाम व श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गढ़शंकर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की बस को रवाना करने के मौके पर डिप्टी स्पीकर श्री रौढ़ी ने कहा कि इस स्कीम के शुरु होने से पंजाब वासियों को देश भर में अलग-अलग तीर्थ स्थानों के दर्शनों के लिए जाने के लिए सफर की सुविधा नि:शुल्क मिली है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी, जिसमें उनके आने-जाने, ठहरने व खाने-पीने का सारा खर्चा शामिल है। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्रा करने से लोगों को आध्यात्मिक तौर पर भी मजबूती मिलेगी।
डिप्टी स्पीकर ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पवित्र स्थान श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदान (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी आदि स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीर्थ स्थानों की यात्रा के लिए रोजाना बसें और रेल गाडिय़ां पंजाब के अलग-अलग स्थानों से जाने का प्रबंध किया गया है।
जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए दो तरह के साधनों का प्रबंध राज्य सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के धार्मिक स्थानों के लिए यात्रा का साधन रेलगाड़ी व कम दूरी के लिए यात्रा का साधन सडक़ के रास्ते से ए.सी बसों के द्वारा होगा। उन्होंने कहा कि अधिक आयु व आर्थिक तंगी के कारण पंजाब व भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की इस विशेष योजना के लिए वित्तिय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
इस मौके पर जी.एम पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो जसबीर सिंह, डा. जंग बहादुर, चरणजीत सिंह चन्नी ओ.एस.डी, हरजिंदर सिंह धंजल, गुरभाग सिंह खुरालगढ़, परमजीत सिंह, तरुण अरोड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार : बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में लिया

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों को 22 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर उनका बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर बीनेवाल रोड़ पर गश्त कर रहे...
article-image
पंजाब

*गांव मननहाना में 16 वा विशाल मां भगवती जागरण 6 अक्तूबर को करवाया जाएगा : रछपाल सिंह कलेर अध्यक्ष

इस अवसर पर प्रमुख महामाई की महिमा का गुणगान करेंगे जिनमे अजय माही ऊना,अनमोल विर्क,मिंटू हेयर,गोरा भगत ओर जी सिद्धू शामिल है *इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार और क्षेत्रीय सांसद डाक्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 लाख बेरोजगार युवा नौकरियों का इंतजार कर रहे ,परिवार 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे : सांसद अनुराग ठाकुर

रोहित भदसाली। शिमला : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर झूठे चुनावी वादे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही ठाकुर ने कहा कि न तो हिमाचल...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने डघाम में 11 लाख से बनी आधुनिक लैब का किया उद्घाटन

गढ़शंकर, 9 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति अधीन पंजाब के विभिन्न स्कूलों में हुए विकास कार्यों के उद्घाटन की श्रृंखला तहत ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में 11 लाख रुपए की...
Translate »
error: Content is protected !!