गढ़शंकर हलके के 61 गावों में सिंचाई के टियुबवैल लगाने की लिए पंजाब सरकार ने की ग्रांट जारी, माहिलपुर ब्लाक में 14 तो गढ़शंकर के कंडी बीत व अन्य गांवों में 47 टियुबवैल लगेगे

by

जल स्त्रोत विभाग में रिक्त पड़े पदों को भरने व कंडी नहर का काम पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री ने मानी
गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके में 61 गावों में सिंचाई के नलकूप लगाने के लिए एक वर्ष पूर्व संबंधित गावों के लोगो से सलाह मशविरा कर सूची बना कर सरकार के सपुर्द की गई थी। जिनके लिए ग्रांट सरकार ने जारी कर दी है। यह शब्द काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने गांव खुरालगढ़ में कहे। इस दौरान उन्हेंनें गांव खुरालगढ़ में स्टेडियम बनाने के लिए पांच लाख का चैक ग्राम पंचायत को सौंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, बित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल व मंत्री सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया से बातचीत कर सभी गावों के लोगो के साथ बैठ कर बात की और सूची फाईनल की थी। अव सरकार ने ग्रांट जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि इन 61 सिंचाई के टियुबवैलों में से 14 सिंचाई के टियुबवैल माहिलपुर व अन्य गढ़शंकर ब्लाक में पड़ते बीत, कंडी व अन्य ईलाकों में लगाए जाएगे ताकि ईलाके के लोगो की फसलों को समय पर पानी मिल सके व अच्छी फसल होने पर सभी की आर्थिक हालत में सुधार आए और अपने परिवारों के साथ खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर सके।
उन्होंने बताया कि इसके बढ़ोयाण, माहिलुपर, पथराला, महिंग्रोवाल, मैघोवाल सहित सात गावों में नकारा हो चुके सिंचाई टियुबवैलों को दोबारा लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव नैनवां में सात वर्ष से ज्यादा समय से बंद पड़े सिंचाई के टियुबवैल के लिए तीन लाख की ग्रांट बिजली की केवल डालने के लिए दिया था और अव वह केवल डालने के बाद टियूबवैल से खेतों को पानी लगने लगा है। गढ़ीमानसोवल में चोरही हुई केवल के लिए शीध्र ग्रांट लाकर दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न टियुबवैल की रिपेयर के लिए पंद्रह लाख लाकर विभाग को दे दि है। इससे पहले पिछली कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय भी गढ़शंकर ब्लाक के 38 सिंचाई के टियुबवैल लगाए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से गत सप्ताह मीटिंग दौरान जल स्त्रोत विभाग में साठ प्रतिशत से ज्यादा पद रिकत हो चुके है। इसलिए जल स्त्रोत विभाग में रिक्त पद भरे जाए और कंडी नहर का काम पूरा किया जाए ताकि कंडी ब बीत की जमीन को पूरी ताह सिंचाई के अधीन लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मैने मुख्यमंत्री को बताया कि जव मेरे पिता चैयरमेन थे तव जल स्त्रोत विभाग में बड़े स्त्तर पर कंडी व बीत के लोग भर्ती किए थे। जसविंदर सिंह विक्की, श्री गुरू रविदास जी के त्तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई केवल सिंह, कैप्टन संतोख सिंह, सुच्चा सिंह, गुरमेज सिंह, सुरिंद्र सिंह, लड्डा खुराली, भाग सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाइपर टैंशन के प्रति जागरुकता अत्यंत जरुरी है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर । सीनियर मैडिकल अधिकारी प्राइमरी हेल्थ सैंटर डा. रघुवीर सिंह के नेतृत्व में विश्व हाइपर टैंशन दिवस पर जागरुकता सैमिनार हुआ। डा. रघुवीर ने बताया कि हाइपर टैंशन को हाई ब्लड प्रेशर कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 गोलियां NRI को मार कर की हत्या :आए थे दीवाली पर इटली से, इलाके में दहशत

अमृतसर । 18 नवंबर 2018 की सुबह निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की हत्या करने वाले आतंकी विक्रम सिंह ने शनिवार रात इटली से लौटे एनआइआइ की गोलियां मारकर हत्या कर दी।...
article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल द्वारा सम्मान पत्र प्रदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल, सी जे एम एवं सचिव, जिला कानूनी सेवाएँ प्राधिकरण, होशियारपुर द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया...
article-image
पंजाब

24.5 किलो हेरोइन और 21 लाख की ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

अमृतसर :  बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन...
Translate »
error: Content is protected !!