गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन खन्ना ने बुलाई अहम् बैठक 

by
बाबा औगढ़ मंदिर व बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज के प्रभंधन पर हुई चर्चा
होशियारपुर 20 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज में आयोजित की। इस मौके खन्ना ने कहा कि देश के दो मुख्य महापर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस हैं। खन्ना ने कहा कि बच्चों में देश प्रेम का जज्बा पैदा करने और उन्हें देश के संविधान के प्रति निष्ठावान बनाने के लिए हमें इन दो महापर्वों का आयोजन विधिपूर्वक और धूमधाम से करना चाहिए। खन्ना ने बाबा औगढ़ गिल्स कॉलेज जैजों में गणतंत्र दिवस के आयोजन के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं। इस मौके खन्ना ने सभी पदाधिकारियों द्वारा ट्रस्ट द्वारा प्रबंधित किये जा रहे बाबा औगढ़ मंदिर तथा बाबा औगढ़ कॉलेज के बेहतरीन सञ्चालन के विषय पर चर्चा भी की। इस मौके प्रधान अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी व प्रिंसिपल कर्मजीत कौर भी मौजूद थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाँव की सरकार है ग्राम सभा : गढ़शंकर पहुंचा ग्राम सभा चेतना काफिला 

गढ़शंकर, 20 सितंबर: पंजाब भर के गांवों में लोगों के बीच ग्राम सभा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘पिंड बचाओ पंजाब बचाओ’ द्वारा 2 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ‘ग्राम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी , पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह

शिमला : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा जिलाध्यक्षों से लोस चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। पार्टी ने दावा...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने किया श्री चमकौर साहिब के गांवों का दौरा : गांवों मनजीतपुर, मुकारबपुर और खेड़ी सलाबतपुर में विकास कार्यों के लिए 2-2 लाख रुपये के चेक भेंट

श्री चमकौर साहिब/रोपड़, 21 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज श्री चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों मनजीतपुर और खेड़ी सलाबतपुर का दौरा किया गया। जहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नई चेतना’ अभियान के तहत ऊना में जागरूकता शिविर आयोजित …लैंगिक समानता के बिना किसी भी समाज का सशक्त, समावेशी और विकसित होना संभव नहीं : पूर्व विधायक सतपाल रायजादा

ऊना, 23 जनवरी। लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘नई चेतना’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को डीआरडीए सभागार, ऊना में ऊना ब्लॉक की महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!