लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी , पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह

by

शिमला : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा जिलाध्यक्षों से लोस चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। पार्टी ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की। कहा कि कई राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।
कांग्रेस केंद्र में भी मजबूती से सरकार बनाएगी। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की एकता से आज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी है। बूथ कमेटियों को फिर से सक्रिय करने के साथ जहां भी इसके पुनर्गठन की आवश्यकता हो, इसे जल्द कर देना चाहिए। प्रतिभा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का भी आभार जताया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आलाकमान के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत है। लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके हैं। कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से लोग त्रस्त हैं।
बैठक में जिला अध्यक्ष कमल ठाकुर, हरेंद्र सेन, करण पठानिया, अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सेस राम आजाद, शिव कुमार के प्रतिनिधि डॉ. मस्त राम, आनंद परमार व कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ मोहम्मद उपस्थित थे। बैठक का संचालन कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुनिहार विकास सभा ने उठाई एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती और डॉ. प्रिया चक्रवर्ती की नाइट ड्यूटी हटाने की मांग

योगेश चौहान : अर्की- कुनिहार विकास सभा ने सिविल अस्पताल कुनिहार में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग उठाई है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने जारी बयान में कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैक्लोडगंज, डल झील और नड्डी में बर्फबारी

एएम नाथ।  मैक्लोडगंज। धौलाधार की गोद में बसे धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और शाहपुर का सल्ली और बोह दरीणी के ऊपरी क्षेत्र में वीरवार को जमकर बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी के नड्डी, मैक्लोडंगज और डल झील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर एक माह के भीतर करवाएं ई-केवाईसी सत्यापन

एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस...
Translate »
error: Content is protected !!