गणतंत्र दिवस समारोह के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ विशेष बैठक का आयोजन

by

होशियारपुर, 10 जनवरीः गणतंत्र दिवस समारोह को और अधिक प्रेरणादायक एवं गौरवशाली बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया और उन्हें इस आयोजन के महत्व के बारे में अवगत कराया गया।

बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान के बिना हमारा देश आज़ाद नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जिला प्रशासन की ओऱ से देश पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने परिवारों से आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। इसके साथ ही समारोह के दौरान उनके लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की जा रही है, और उन्हें समारोह स्थल तक लाने और ले जाने के लिए परिवहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

राहुल चाबा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दी गई कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर उन्हें कुछ हुआ तो भुगतना पड़ेगा अंजाम – डल्लेवाल 23 दिनों से आमरण अनशन पर : सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार को क्यों चेताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य की पूरी मशीनरी...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई में कालेज के एनएसएस युनिट दुारा राष्ट्रीय सेवा दिवस मनाया गया। इस समय एनएसएस वलंटियर को अपने देश प्रति...
article-image
पंजाब , समाचार

नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा द्वारा मीटिंग करके कर्मचारियों की मांगो पूरा कराने के लिए किया विचार विमर्श

नंगल  :नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक और सांझा मोर्चा की ओर से  जनरल मीटिंग स्थानीर्य  यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें कर्मचारियों की मांगों को संगठन के नेताओं द्वारा प्रमुख्ता से उठाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!