गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

by
गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर
ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी आजीविका भेड़ व बकरी पालन से ही चलती है। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, डीएफओ मृत्युंजय माधव, उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन, सहायक निदेशक डॉ. सुरेश धीमान उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने वन विभाग को गद्दी समुदाय के साथ बैठकें कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेंज अधिकारी जब भी गद्दी समुदाय को परमिट जारी करें, तो उसके पिछले पृष्ठ पर हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित करें। हेल्पलाइन नंबर में नजदीकी पुलिस थानों तथा वन विभाग के कार्यालयों के नंबर प्रकाशित किए जाएंगे। साथ ही परमिट की कॉपी पुलिस विभाग के साथ भी साझा की जाए। राघव शर्मा ने पशु पालन विभाग को भी पर्ची के पीछे इसी प्रकार से हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित करने के निर्देश दिए।
राघव शर्मा ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में सुरक्षा के लिए हथियार दिए जाने का भी प्रावधान है। ऐसे में सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि गद्दी समुदाय को हथियार रखने के लाइसेंस मिले, ताकि वह अपने पशु धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा वूल फेडरेशन के माध्यम से गद्दी समुदाय की भेड़ों व बकरियों का बीमा कराने पर भी विचार किया जाए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई की जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को गद्दी समुदाय की बकरी चोरी के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गद्दी समुदाय हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से किसी भी वारदात की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लिए अच्छी खबर : भाजपा को कांग्रेस ने दिया झटका

रांची  : लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को झटका देने वाली भाजपा को इस बार कांग्रेस ने झटका दिया है। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक और बागी पू्र्व विधायक ने सीएम सुक्खू के खिलाफ की शिकायत : बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत

एएम नाथ। कुटलैहड़  : हिमाचल प्रदेश में दो बागी पूर्व विधायकों के नोटिस के बाद एक और बागी पू्र्व विधायक ने चुनाव आयोग में सीएम सुक्खू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 अक्तूबर को पांगी के प्रवास पर रहेंगे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक सहित अन्य बैठकों की भी करेंगें अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :   राजस्व, बागवानी , जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 अक्तूबर को एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन

ऊना – जिला स्तरीय विश्व स्तनपान सप्ताह पर एक कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में किया गया। जागरूकता शिविर में डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!