गरीब पिता की बेबसी की दास्तां : अंतिम संस्कार के लिए पैसे, घर के आंगन में ही अपने बेटे को दफना दिया

by

पटियाला :  गरीबी और बेबसी की एक ऐसी दास्तान का  वाकया पंजाब के पटियाला के बडूंगर इलाके की जय जवान कॉलोनी का है। जहां पैसे को लेकर पिता की बेबसी इतनी थी कि वह मरने के बाद अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाया और घर में ही उसे दफनाना पड़ा। 5 दिन बाद मामले की जानकारी होने पर शव को निकाला गया।

‘पिता के पास नहीं थे अंतिम संस्कार के लिए पैसे :  पटियाला के हने वाले भगवान दास माली की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब बताई जाती है। उनका एक 17 साल का बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे का नाम लवी था और वह मानसिक रूप से स्वस्थ्य नही था। बताया जा रहा है कि लगभग 2 महीने पहले किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से लवी घायल हो गया था। ऐसे में उसे काफी चोटें भी लगी थीं। खराब माली हालत के चलते लवी के पिता उसका इलाज नहीं करवा सके। ऐसे में उसकी तबियत और बिगड़ती चली गई।बीते रविवार को इलाज के अभाव में लवी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए बात एक बार फिर बात पैसों पर आ ठहरी, ऐसे में पिता भगवान दास ने रिश्तेदारों या किसी दूसरे की मदद लिए बिना ही घर के आंगन में ही अपने बेटे को दफना दिया। पिता की इस बेबसी के बारे में जब बाद में सबको जानकारी हुई तो सबकी आंखें भर आईं।

रिश्तेदारों ने दी पुलिस को सूचना :  मामले की जानकारी जब भगवान दास माली के रिश्तेदारों को हुई तो वे तत्काल उनके घर पहुंचे और शव को लोगों की मदद लेते हुए निकलवाया। इसके बाद वे थाना सिविल लाइन पहुंचें और मामले में अपना हलफिया बयान दर्ज करवाया।  मामले को लेकर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि नौजवान की मौत प्राकृतिक थी। उन्होंने मृतक के रिश्तेदारों के हलफिया बयान दर्ज कर लिए है। वहीं इस ह्रदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री के दामाद के घर पुलिस की वर्दी में घुसे बदमाशों का पर्दाफाश

श्री गंगानगर: राजस्थान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के दामाद गुरचरण रमाणा के घर पर पुलिस की वर्दी में हमला करने वाली गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ....
article-image
पंजाब

The central government does not

 Chandigarh/Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha :  ‘The central government does not want good for the farmers of Punjab.’  These words were expressed by Cabinet Minister Barinder Kumar Goyal in Chandigarh.  He said that the central government...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में बाढ़ से अब तक 46 मौतें : 2000 गांव डूबे, फसलें बर्बाद

चंडीगढ़ । पंजाब इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में है. सतलुज समेत कई नदियों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने राज्य को दशकों की सबसे बड़ी तबाही में धकेल दिया है....
article-image
पंजाब

जमीन विवाद में भतीजे ने साथियों संग चाकू घोंपकर अपने चाचा की कर दी हत्या : भतीजा गिरफ्तार, तीन साथी अभी फरार

जालंधर: पंजाब के जालंधर के शाहकोट कस्बे के पास जमीन विवाद में भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके तीन साथी अभी...
Translate »
error: Content is protected !!