विजिलैंस ब्यूरो ने मजीठिया से पूछताछ करने वाले ईडी के पूर्व अधिकारी का किया बयान दर्ज

by

चंडीगढ़, 28 जून : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जगदीश भोला मादक पदार्थ गिरोह मामले की जांच से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह का बयान शनिवार को दर्ज किया।

ब्यूरो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच कर रहा है। ब्यूरो ने मामले की जांच में सिंह से सहयोग मांगा था और 2014 के जगदीश भोला मादक पदार्थ गिरोह से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के बारे में जानकारी मांगी थी।

ब्यूरो ने 25 जून को मजीठिया को मादक पदार्थ से कथित तौर पर कमाई गई 540 करोड़ रुपये के शोधन के मामले में गिरफ्तार किया था। मोहाली की एक अदालत ने पंजाब के पूर्व मंत्री को 26 जून को सात दिन के लिए ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया था।

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो की एक टीम से मुलाकात की और 2021 में पूर्ववर्ती शिअद सरकार में मंत्री रहे मजीठिया के खिलाफ दर्ज मादक पदार्थ मामले के संबंध में अपने ”अनुभव और जानकारी” को साझा किया।

निरंजन सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ब्यूरो ने जगदीश भोला मादक पदार्थ गिरोह मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा, ”मैंने मामले के जानकारी सतर्कता ब्यूरो से साझा की है।”

मादक पदार्थ गिरोह मामले में सिंह की वस्तुस्थिति रिपोर्ट और पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ-रोधी विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक अन्य वस्तुस्थिति रिपोर्ट, 2021 में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मजीठिया के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का आधार थी।

पूर्व ईडी अधिकारी ने कहा, ”मैंने मादक पदार्थ से जुड़े धनशोधन मामले की जांच की थी।”

सिंह से संवाददाताओं ने सवाल किया कि क्या उनकी जांच के दौरान मजीठिया और मादक पदार्थ तस्करों के बीच कोई संबंध स्थापित हुआ है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि अकाली नेता का नाम बर्खास्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश भोला और एक अन्य आरोपी बिट्टू औलख ने लिया था।

जब उनसे कहा गया कि पंजाब पुलिस ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज 2021 के मादक पदार्थ मामले में अब तक आरोपपत्र दाखिल नहीं किया है, तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में जवाब विशेष जांच दल (एसआईटी) ही दे सकता है।

सिंह ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, ”मैंने अपना बयान दर्ज कराया कि मैंने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मादक पदार्थ मामले में जांच की और उन आरोपी के बारे में बताया जिनसे पूछताछ की गई थी।”

पूर्व ईडी अधिकारी ने मजीठिया की भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ”मैं जिस किसी को भी बुलाता हूं, उससे अपराध में उसकी भूमिका और संलिप्तता तथा बनाई गई संपत्तियों के बारे में पूछता हूं।”

सिंह ने जगदीश भोला मामले की जांच का नेतृत्व किया था। उन्होंने 2014 में इस मामले में मजीठिया को तलब किया था और उनसे पूछताछ की थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शारीरिक संबंध बनाता फिर लूटपाट और हत्या की वारदात को देता था अंजाम _गे सीरियल किलर गिरफ्तार

रोपड़। देश और दुनिया में अपराध के कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जोकि आपके मन और दिमाग दोनों को हिलाकर रख देते हैं। अपराधी ऐसी अपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं, जोकि किसी...
पंजाब

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न योजनाओं के तहत सैचुरेशन हासिल करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ज़िले में...
article-image
पंजाब

RTO did a surprise inspection

Entry of outsiders prohibited and strict instructions for the staff Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : Following the directions of State Transport Commissioner Punjab and Deputy Commissioner Hoshiarpur, Regional Transport Officer Ravinder Singh Gill today conducted a...
Translate »
error: Content is protected !!