गर्मियों में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए, ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए निर्देश

by
वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की
ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत सांय थाना कलां में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की कर अधिकारियों को इन योजनाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कंवर ने बैठक में गर्मियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी हासिल की तथा निर्देश दिए कि लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ रूपये की लागत से कोडहरा-तूतडू पेयजल योजना के सुधारीकरण का कार्य अंतिम चरण में है, जिससे कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र की 17 पंचायतें लाभान्वित होंगी और एक सप्ताह के भीतर लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुविधा मुहिआ करवाई जाएगी। जबकि सलांगड़ी में 14 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली रामगढ़धार पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। कंवर ने कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्र की 11 पंचायतों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एक्सिन जल शक्ति विभाग अश्वनी बंसल, लोक निर्माण विभाग शशिपाल धीमान, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा योगराज भारद्वाज, एसडीओ जल शक्ति विभाग हरभजन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजीठिया के घर ऐसे रेड मारना और गिरफ्तार करना गलत : आप विधायक ने ही अब उठा दिए सवाल

पंजाब के सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस टीम ने रेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मोहाली लाया गया है। मजीठिया ने इस गिरफ्तारी को बदले की कार्रवाई बताया है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी : कांग्रेस सरकार द्वारा 619 सरकारी संस्थाओं को बंद करने के विरोध में

शिमला : भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए 619 सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में भाजपा संबंधित जिलों में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को मुफ्त में मिलने वाली कानूनी सहायता से करवाया अवगत

जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला की आयोजित एएम नाथ। चम्बा : जिला बाल संरक्षण इकाई चम्बा द्वारा खंड समिति हॉल हरदासपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं...
Translate »
error: Content is protected !!