उत्पादन बढ़ाने के लिए मिट्टी का परीक्षण जरूरीः संजीव

by
कृषि विभाग ने लगाए 20 मिट्टी प्रशिक्षण शिविर, किसान को बांटे बीज व जैव उर्वरक
ऊना – विकास खंड उना के अंतर्गत कृषि विभाग ने मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंबन को बढ़ावा देने के लिए मार्च माह में 20 मिट्टी प्ररीक्षण शिविरों का आयोजन किया, ताकि किसान मिट्टी परीक्षण के आधार पर खादों का सन्तुलित उपयोग व फसलों का चयन कर सकें। मिट्टी परीक्षण की रिपोर्ट किसानों को ‘मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड’ पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्ड किसानों को निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत बटूही, घंडावल, देहलां, बीनेवाल, पूना, मलूकपुर, फतेहपुर, चड़तगड़, जुडोवाल, फतेहवाल, नंगड़ा, खानपुर, बसाल, बसोली, मदनपुर, मजारा, मैहतपुर, बदौली व सासन शामिल है। इन शिविरों में 1200 किसानों को सब्जियों व जैव उर्वरक भी बांटे गए।
यह जानकारी देते हुए डॉ. संजीव कुमार कृषि विषयवाद विषेषज्ञ ऊना ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना वर्ष 2015 से आरंभ हुई, जिसका उद्देश्य फसलों में पोषक तत्वों की कमी की भरपाई, मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करना व मिट्टी की उर्वरकता संबंधी समस्याओं का निदान करना है। सरकार इस योजना की प्रगति की समीक्षा साप्ताहिक आधार और वेब आधारित मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल के माध्यम से कर रही है।
उन्होंने कहा कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग हेतु मिट्टी का परीक्षण अति आवश्यक है। मिट्टी परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग किए जाने से फसलोत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि होती है। अच्छी उपज के लिए यह आवश्यक हो गया है कि प्रमुख तत्वों के साथ-2 गौण एवं सूक्ष्म तत्वों का प्रयोग भी मिट्टी परीक्षण के आधार पर किया जाए। किसानों की सुविधा के लिए जिले में विभाग की एक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित हैं इसके अतिरिक्त एक मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला भी उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने आगे कहा कि भूमि से पोषक तत्वों के अधिक दोहन के कारण मृदा स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। हमारी फसलें जिस मात्रा में पोषक तत्वों का भूमि से अवशोषण कर रही हैं, किसान उस मात्रा में उसकी भरपाई नहीं कर रहे हैं। मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि रसायनिक उर्वरकों, देसी खादों, हरी खादों व जैविक खादों का मिल-जुल कर प्रयोग किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की सहभागिता …पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के लिए आदर्श वातावरण: मुख्यमंत्री बीसीएस के स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने की शिरकत एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सीबीएसई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी : DC अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 2 दिसम्बर।  जिले में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा एनजीटी मामलों की अनुपालना की प्रगति की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!