4.11 करोड़ से बने एकलव्य विद्यालय होली के छात्रावास भवन का लोकार्पण

by

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा और खेलकूद में कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन : जगत सिंह नेगी

सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए विद्यालय को एक लाख रुपये देने की घोषणा

एएम नाथ। चंबा : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र होली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। करीब 4 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस बहुमंजिला भवन में 60 विद्यार्थियों के रहने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। भवन में 10 कमरे बनाए गए हैं और प्रत्येक कमरे में छह विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है।
इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण प्रयास है। इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और सर्वांगीण विकास के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थी शिक्षा और खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालय होली के भवन का शेष निर्माण कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली हेलीपैड के लिए चिन्हित भूमि को हेलीपैड के रूप में ही विकसित किया जाएगा।
राजस्व मंत्री ने विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को चिट्टा जैसे घातक नशों से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में प्रदेश के 60 विधानसभा क्षेत्रों के 150 स्कूलों में इस वर्ष से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से भारी नुकसान के बावजूद प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, विकास और आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, कांग्रेस महासचिव अमित भरमौरी, एडीएम विकास शर्मा, एसडीएम अजय कुमार, डीएफओ रजनीश महाजन, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में शहर से लेकर गांव तक एकसमान विकास होगा : सुधीर शर्मा

टंग नरवाणा को सामुदायिक भवन, पुलिस स्पोट्र्स मीट के समापन में की शिरकत धर्मशाला, 30 नवंबर। समूचे धर्मशाला हलके का समग्र विकास किया जा रहा है। पर्यटन मानचित्र पर धर्मशाला को अव्वल बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय : DC जतिन लाल

ऊना में जिला स्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता आयोजित रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सुरक्षित निर्माण आपदा जोखिम न्यूनीकरण का सबसे प्रभावी और स्थायी उपाय है। यदि भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली बल्क ड्रग पार्क के लिए 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयारः प्रो. राम कुमार

ऊना, 8 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली हरोली में बनने जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए उद्योग विभाग ने 1,923 करोड़ की डीपीआर तैयार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के रूप में विकसित होंगे 2050 स्कूल : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन हमीरपुर 18 नवंबर। 31वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शनिवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में संपन्न हो गया। सम्मेलन...
Translate »
error: Content is protected !!