चंबा से होली जाते राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का जगह-जगह भव्य स्वागत

by

गैहरा, दुर्गेठी और होली में लोगों ने राजस्व मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश

एएम नाथ। चंबा : चंबा से होली जाते समय राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने राजस्व मंत्री से मुलाकात कर अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं से उन्हें अवगत करवाया। लोगों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी उनके समक्ष रखे।
राष्ट्रीय राजमार्ग-154 ए पर गैहरा में ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता भूषण के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद दुर्गेठी में एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने उनका स्वागत किया। खड़ा मुख में पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दुर्गेठी विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संबंधित मामलों की जानकारी ली तथा जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
इसके अलावा गांव तयारी और होली हेलीपैड पहुंचने पर भी क्षेत्रवासियों ने राजस्व मंत्री का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को उनके समक्ष रखा और आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।
इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित भरमौरी, ग्राम पंचायत दुर्गेठी के प्रधान पयारु राम, उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान सुनीता भूषण, एसडीएम भरमौर अजय कुमार, डीएसपी बलदेव दत्त शर्मा, तहसीलदार भरमौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाने में पेन ड्राइव फॉर्मेट हो रही थी तो उसे कौन करवा रहा था फॉर्मेट : जयराम ठाकुर

विमल नेगी की मौत के मामले जो तथ्य सामने आए हैं वह हैरान करने वाले मुख्यमंत्री सदन में विमल नेगी को न्याय देने का आश्वाशन दे रहे थे और थानें में पेनड्राइव फॉर्मेट हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी मुकेश रेपसवाल ने उदयपुर में डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज विधानसभा क्षेत्र चंबा के उदयपुर में प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चिन्हित भूमि के स्थल का निरीक्षण किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मोहटली में बंद मार्ग का उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया निरीक्षण

विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था मामला, वैकल्पिक मार्ग को सुचारु करने के निर्देश इंदौरा, 13 अगस्त। मोहटली में इंदौरा-डमटाल मुख्य मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को पेश आ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
Translate »
error: Content is protected !!