लंबे समय से पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बदले न जाने पर हाईकोर्ट तल्ख : कुछ अधिकारी व कर्मचारी पिछले 15 सालों से दिए गए स्टेशन पर तैनात

by

एएम नाथ। शिमला : पुलिस जिला बद्दी के पुलिस स्टेशनों की कार्यप्रणाली पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। एक मामले की सुनवाई के दौरान प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश त्रिलाक चौहान और सुशील कुकरेजा की खण्डपीठ ने बद्दी पुलिस जिला में तैनात उन पुलिस अधिकारियों और जवानों का ब्यौरा तलब किया है, जो अपने पदों पर तीन साल से अधिक समय से जमे हुए हैं।

खंडपीठ ने कहा कि चांज एजेंसियां द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही अनियमितताओं के कारण उन्हें ये आदेश पारित करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।  हाईकोर्ट ने यह भी पाया कि पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों की सूची के अवलोकन से पता चलता है कि इनमें से कुछ अधिकारी व कर्मचारी पिछले 15 सालों से दिए गए स्टेशन पर तैनात हैं। जबकि सामान्य तौर पर परिस्थितियों के अनुसार, उन्हें तीन वर्ष के बाद स्थानांतरित किया जाना चाहिए था। इस पर हाईकार्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे समझने के लिए किसी सुलैमान के ज्ञान या रॉकेट विज्ञान की आवश्यकता नहीं है कि ये पुलिस अधिकार व कर्मचारी कैसे और क्यों इतने लंबे समय से लगातार वहां तैनात हैं।

हाईकोर्ट ने प्रदेश को डीजीपी को निर्देश दिए कि वह पुलिस इस्टेबलिसमेंट कमेटी की बैठक बुलाए और बद्दी पुलिस जिला के अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण व तैनाती के लिए एक प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजे। इस प्रस्ताव को तैयार करते समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रकाश सिंह मामले में जारी निर्देशों को अमल मे लाया जाए। हाईकोर्ट ने अपने आदेशों में यह भी स्पष्ट किया कि यह सभी मामलों में नहीं है कि जिन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने संबंधित पुलिस थानों में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया हो, उन्हें स्थानांतरित किया जाए। हालांकि स्थानांतरित करने के प्रत्येक मामले में इसके गुण-दोष के आधार पर विचार कर स्थानांतरण आदेश पारित किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगामी तीन अक्टूबर को निर्धारित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाना : राजेश राय

बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपिंदर सिंह हुड्डा का ऑपरेशन हिमाचल : कांग्रेस की बचा ली लाज, हारते-हारते राज्यसभा में जीत

चंडीगढ़ : हरियाणा में रात के 1.30 बजे तक 16 घंटे चले हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी दो में से एक राज्यसभा सीट जीत पाई। इसका भी पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला और 4 वर्षीय बच्चे ने निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

एएम नाथ।  मंडी, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स): मंडी जिले के घटासनी-बरोट क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)  : सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने आज थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO बलदेव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा एवं...
Translate »
error: Content is protected !!