थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन व शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

by

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन)  : सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन तथा शिव सेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने आज थाना मलोया के नव-नियुक्त SHO बलदेव कुमार से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में सेक्टर-38 वेस्ट ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रमोद कुमार, श्री राजीव बिरला, प्रधान करण सिंह मकवाना तथा शिव सेना हिंदुस्तान के युवा उपाध्यक्ष अमित अटवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक के दौरान क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों, चोरी एवं अन्य घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने SHO साहब को कॉलोनी की सुरक्षा संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग रखी।
SHO बलदेव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध पर जल्द ही प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर शिव सेना हिंदुस्तान के युवा उपाध्यक्ष अमित अटवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हर स्तर पर पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20वें ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का भव्य समापन : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी रहे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 23 जनवरी. संतोषगढ़ में मीरा बाई को समर्पित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेले का समापन समारोह गुरुवार को श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकता के वातावरण में भव्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तुर्की के सेब आयात पर लगे प्रतिबंध और पर्यटक भी न जाएं वहां : जयराम ठाकुर

भारत सरकार कर चुकी है शुरुआत, तुर्की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस के कांट्रैक्ट किए रद्द एएम नाथ। मंडी :  मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में...
हिमाचल प्रदेश

जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट प्रयास करें नेता प्रतिपक्ष: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नादौन के सेरा विश्राम गृह में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर द्वारा चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर दिए...
Translate »
error: Content is protected !!