पहले सत्ता और अब अरविंद केजरीवाल के हाथ से गई ये बेसकीमती चीज

by

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लिया। अब वह जल्द ही सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होंगी। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना सरकारी आवास खाली करना होगा। इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से पार्टी संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग की है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह सीएम आवास कब खाली करेंगे और कहां शिफ्ट होंगे। दरअसल, आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो दिन पहले चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देते हुए केंद्र से पूर्व सीएम केजरीवाल के लिए आवास मुहैया कराने की मांग की थी।

पूर्व मुख्यमंत्री सरकारी आवास के हकदार :   आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आयोग के नियमों के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय पार्टी को राष्ट्रीय कार्यालय दिया जाता है और राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को सरकारी आवास दिया जाता है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए। राघव चड्ढा ने बताया कि सीएम बनने से पहले अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी में रहते थे। 2013 में सीएम बनने के बाद वे तिलक लेन स्थित मकान में रहते थे। फरवरी 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वे सिविल लाइंस इलाके में 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मकान में रहते थे।

17 सितंबर को दिया था इस्तीफा :   केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सीएम आवास खाली करने के बाद केजरीवाल को कहां और कौन सा मकान आवंटित किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो केजरीवाल अब 10 फिरोजशाह रोड में शिफ्ट हो सकते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। उन्होंने 15 सितंबर को घोषणा की थी कि दो दिन बाद मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। 17 सितंबर को उन्होंने दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

wave 50 halim wave 50 halim bao có là trang web triển lẵm phần đa cuộc chơi phần đa hình thức giải trí trực đường yêu thích và đầy kịch tích. Với đại trà...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को करवाया जा रहा खाली : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। भरमौर : विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चौरासी मंदिर समूह में पवित्र तालाब कुफरी को मणिमहेश यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ख़ाली करवाना...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!