गर्ल्स स्कूल में छात्राओं को दी कॅरियर चयन की जानकारी : सीडीपीओ कार्यालय हमीरपुर ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

by

हमीरपुर 17 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 12वीं की छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन तथा कॅरियर गाइडेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने की।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बलवीर सिंह बिरला ने कहा कि वे किसी भी तरह के तनाव एवं मानसिक दबाव के बगैर तथा अपनी अभिरुचि के अनुसार कॅरियर का चयन करें। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करने और उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली बेटियों के नाम की पट्टिकाएं भी लगाई जा रही हैं, ताकि अन्य बेटियां भी उनसे प्रेरित हो सकें।
शिविर की मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोविज्ञानी एवं कॅरियर काउंसलर शीतल वर्मा ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के तनाव से निपटने और अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने के कई उपायों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को एकाग्रचित होने की विधि भी समझाई। शीतल वर्मा ने कहा कि एकाग्रचित होकर और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करके जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता, शिक्षकों और सभी छात्राओं का स्वागत किया और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य विजय गौतम ने शिविर के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बदतर कानून व्यवस्था: शिमला में पुलिस कन्ट्रोल रूम के साहमने 21 वर्षीय युवक की नृशंस हत्या

एएम नाथ। शिमला शिमला में एक 21 वर्षीय युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला संज्ञान में आया है। घटना बीती देररात की बताई जा रही है। हत्या के दौरान हुई यह पूरी वारदार सीसीटीवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोरडा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान के तहत बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाए पौधे…कहा ….. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी* एएम नाथ। शाहपुर, 23 अगस्त।  एटीसी शाहपुर द्वारा भनाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाकी गारंटियों की तरह सरकार ओपीएस के वादे से पीछे हट रही है : जयराम ठाकुर 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यूपीएस के लिए रास्ते तलाशने के दिए निर्देश , कांग्रेस की एक-एक गारंटियों से पीछे हट रही है सुक्खू सरकार एएम नाथ। मंडी :  मंडी से जारी बयान में नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के रोडमैप तैयार करें अधिकारी: बुटेल….बोले, आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निदान को दें प्राथमिकता

जिया के विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह में लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। शिमला : पालमपुर, 25 अक्तूबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!